एक्सप्लोरर

Digital Credit: केंद्र सरकार की डिजिटल लोन सेवा इसी साल होगी शुरू, रेहड़ी-पटरी वालों को भी आसानी से मिलेगा लोन

Digital Credit Service: छोटे रेहड़ी-पटरी वाले भी बड़े बैंकों से कर्ज ले सकें इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से डिजिटल लोन सर्विस शुरू होगी. इसके अलावा यूपीआई को लेकर भी बड़ी खबर है.

Digital Loan Service: केंद्र सरकार इस साल डिजिटल लोन सेवा शुरू करेगी. टेलीकॉम और इनफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस सेवा से छोटे रेहड़ी-पटरी वाले भी बड़े बैंकों से कर्ज ले सकेंगे. 'डिजिटल पेमेंट उत्सव या डिजिटल भुगतान उत्सव' को संबोधित करते हुए रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इसे यूपीआई सेवा की तरह पेश किया जाएगा. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'डिजिटल भारत' नजरिए के तहत बड़ी उपलब्धि होगी.

NPCI को लेकर अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा

अश्निनी वैष्णव ने कहा, ''इस साल हम डिजिटल लोन सेवा शुरू करेंगे. अगले 10-12 में नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया या भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) काफी आगे होगा.'' इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री ने यूपीआई के लिए वॉयस बेस्ड पेमेंट सिस्टम के प्रोटोटाइप का अनावरण किया.

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये भी जानकारी दी कि लोकल भाषाओं में यूपीआई को पॉपुलर बनाने और लोगों तक ज्यादा से ज्यादा पहुंचाने के लिए डिजिटल पेमेंट के सभी मोर्चों पर सरकार काम कर रही है. एनपीसीआई के जरिए इसे देश के कोने-कोने में पहुंचाने के लिए कई प्रोजेक्ट्स पर भी काम चल रहा है.

यूपीआई ग्लोबल पेमेंट प्रोडक्ट बनने जा रहा है

इस मौके पर मंत्रालय के सचिव अल्केश कुमार शर्मा ने कहा कि यूपीआई ग्लोबल पेमेंट प्रोडक्ट बनेगा जिसके लिए एनपीसीआई ने पहले ही नेपाल, सिंगापुर और भूटान आदि देशों के साथ भागीदारी शुरू की है. उन्होंने बताया कि यूपीआई सर्विसेज 10 देशों ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, हांगकांग, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, यूएई, ब्रिटेन और अमेरिका के प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए उपलब्ध होंगी.

G-20 की अध्यक्षता इस बार भारत कर रहा है और इसी के दौरान डिजिटल पेमेंट की योजना को भी बड़े पैमाने पर चलाने की योजना बनाई गई है. ये डिजिटल पेमेंट उत्सव कल यानी 9 अक्टूबर तक चला. देश में सभी ओर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की कोशिशों के बारे में बताने और कार्य बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर इस उत्सव में चर्चा हुई है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: गिरावट पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 60,600 तक नीचे आया, निफ्टी भी फिसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market News: क्रूड ऑयल में तेजी से फिसला बाजार, 1300 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 23900 के नीचे
क्रूड ऑयल में तेजी से फिसला बाजार, 1300 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 23900 के नीचे
अगर आपका थाईलैंड के फुकेट जानें का है प्लान तो रुकिए! आ गई ये बड़ी खबर
अगर आपका थाईलैंड के फुकेट जानें का है प्लान तो रुकिए! आ गई ये बड़ी खबर
ईरान वॉर के बीच रूस से भारत के तेल खरीदने पर आया US का बयान, पाक को लगेगी मिर्ची, परेशान होगा चीन
ईरान वॉर के बीच रूस से भारत के तेल खरीदने पर आया US का बयान, पाक को लगेगी मिर्ची, परेशान होगा चीन
वेस्ट एशिया में भारी तनाव के बीच बड़ी राहत, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उठाए ये कदम
वेस्ट एशिया में भारी तनाव के बीच बड़ी राहत, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उठाए ये कदम

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget