एक्सप्लोरर

Digi Yatra: डिजी यात्रा सेवा में शामिल होंगे 14 नए एयरपोर्ट, सुरक्षा जांच में यात्रियों को होगी सुविधा

Air Travel Facility: यात्रियों के हवाई सफर को आसान बनाने के लिए लॉन्च की गई डिजी यात्रा सेवा का विस्तार हो रहा है. इसे 14 नए एयरपोर्ट पर शुरू किया जाएगा. अगले साल इसमें 11 और एयरपोर्ट जोड़े जाएंगे.

Air Travel Facility: सरकार जल्द ही 14 और एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा (Digi Yatra) शुरू करने की तैयारी में है. साथ ही इस सेवा से विदेशी नागरिकों को भी जोड़ा जाएगा. घरेलू यात्रियों के लिए फिलहाल डिजी यात्रा सेवा 13 एयरपोर्ट पर उपलब्ध है. चेहरे को पहचानने वाली तकनीक (FRT) पर आधारित डिजी यात्रा की मदद से एयरपोर्ट पर जांच के दौरान यात्रियों को काफी सुविधा होती है. लोगों को सुरक्षा जांच की लंबी प्रक्रिया से बचने में मदद मिलती है. 

14 एयरपोर्ट पर शुरू होगी डिजी यात्रा

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार इस साल मार्च तक चेन्नई, भुवनेश्वर और कोयंबटूर समेत 14 एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा शुरू करने की योजना बना रही है. डाबोलिम, मोपा गोवा, इंदौर, बागडोगरा, चंडीगढ़, रांची, नागपुर, पटना, रायपुर, श्रीनगर और विशाखापत्तनम जैसे एयरपोर्ट डिजी यात्रा से जोड़े जाएंगे. इसके अलावा डिजी यात्रा 2025 में 11 और एयरपोर्ट पर लागू की जाएगी.

डिजी यात्रा एप का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा

रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ई-पासपोर्ट आधारित नामांकन शुरू करने जा रही है. इससे विदेशी नागरिकों को भी डिजी यात्रा सेवा का लाभ मिलने लगेगा. आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर, 2022 से नवंबर, 2023 के बीच डिजी यात्रा एप का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. एप ने एंट्री और बोर्डिंग गेट पर लगने वाले समय को कम किया है. 

दिसंबर, 2022 में शुरू की गई थी यह सेवा 

डिजी यात्रा सेवा की शुरुआत दिसंबर, 2022 में की गई थी. फिलहाल यह सेवा 13 एयरपोर्ट पर उपलब्ध है. इनमें दिल्ली, बेंगलुरु, वाराणसी, हैदराबाद, कोलकाता, विजयवाड़ा, पुणे, मुंबई, कोचीन, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी शामिल हैं. डिजी यात्रा के लिए दिया गया डाटा एनक्रिप्टेड होता है. यात्री को आधार नंबर के हिसाब से एनरोलमेंट करने का मौका मिलता है. साथ ही अपनी फोटो और डिटेल भी अपलोड करने होते हैं. इसके बाद बोर्डिंग पास को स्कैन करते ही आपकी जानकारी एयरपोर्ट के साथ साझा कर दी जाती है. 

हवाई यात्रियों के लिए स्वैच्छिक है डिजी यात्रा

एयरपोर्ट ई-गेट पर यात्री को पहले बार-कोडेड बोर्डिंग पास को स्कैन करना होगा. ई-गेट पर मौजूद फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (Facial Recognition System) यात्री की पहचान और यात्रा दस्तावेज की जांच कर लेगा. यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद यात्री ई-गेट के जरिए एयरपोर्ट में प्रवेश कर सकता है. यात्री को सुरक्षा घेरे से बाहर निकलने और विमान में चढ़ने के लिए सामान्य प्रक्रिया का पालन करना होगा. हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा था कि डिजी यात्रा हवाई यात्रियों के लिए स्वैच्छिक है. एयरपोर्ट कर्मचारियों को यात्रियों की सहमति से ही डाटा इकठ्ठा करने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें 

Tata Motors: टाटा मोटर्स ने मारुती को छोड़ा पीछे, बनी सबसे मूल्यवान ऑटो कंपनी, ऑल टाइम हाई पर पहुंचे शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget