एक्सप्लोरर

लगातार छठे दिन डीजल के दाम घटे, पेट्रोल भी हुआ सस्ता, जानें किस शहर में कितनी कीमत

पेट्रोल और डीजल की दाम में कमी के पीछे की वजह तेल कंपनियों की तरफ से कीमतों में की गई कटौती है. दिल्ली में लगातार छह दिनों में डीजल 1.28 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है.

नई दिल्ली: लगातार छठे दिन डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई है. वहीं तीन दिनों के विराम के बाद पेट्रोल के दाम में भी लोगों को थोड़ी राहत मिली है. दरअसल, तेल की मार्केटिंग करने वाले कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में सात से आठ पैसे तो वहीं डीजल के दाम में 13-15 पैसे की कटौती की है. इस वजह से ही इनकी कीमतों में कमी आई है.

इंटरनेशल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में बीते सत्र में आई भारी गिरावट के बाद रिकवरी देखी गई है. कोरोना महामारी का का प्रकोप बढ़ने से ग्लोबल इकॉनमी के विकास पर छाये सुस्ती के बादल के चलते तेल की मांग कमजोर रहने के अनुमानों से कीमतों पर लगातार दबाव देखा जा रहा है.

किस शहर में कितनी कीमत

डीजल मंगलवार को दिल्ली में 15 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 14 पैसे जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है. वहीं, पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में आठ पैसे जबकि चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है. देश की राजधानी दिल्ली में लगातार छह दिनों में डीजल 1.28 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल का भाव घटकर क्रमश: 71.28 रुपये, 74.80 रुपये, 77.73 रुपये और 76.72 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. जबकि चारों महानगरों में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 81.06 रुपये, 82.59 रुपये, 87.74 रुपये और 84.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इससे पहले लगातार तीन दिनों तक पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था.

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में मंगलवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 41.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. बीते सत्र में ब्रेंट क्रूड का भाव 2.80 फीसदी टूटा था.

वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के नवंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.46 फीसदी की तेजी के साथ 39.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. बीते सत्र में डल्यूटीआई के भाव में 2.66 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी.

राजन और आचार्य ने कहा, देश के बैंकिंग सेक्टर को 'बड़ी सर्जरी' की जरूरत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget