एक्सप्लोरर

Diesel Price Hike: लोगों पर महंगाई की एक और मार! बढ़ गए डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमत

कर्नाटक में डीजल की नई कीमत अब 91.02 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि पेट्रोल 102.99 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कर्नाटक पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कहा कि डीजल के दाम में करीब 2 रुपये तक का इजाफा किया गया.

कर्नाटक सरकार ने जनता को एक बड़ा झटका देते हुए डीजल पर बिक्री कर 3% तक बढ़ा दिया है. इसके बाद वहां पर डीजल के दाम में 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. ये एक अप्रैल से प्रभावी हो गया है. राज्य सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक, डीजल पर कर्नाटक सेल्स टैक्स (केएसटी) 18.4% से बढ़ाकर 21.17% कर दिया गया है. 

कर्नाटक में इससे पहले डीजल की कीमत 88.99 रुपये प्रति लीटर, जबकि पेट्रोल 102.99 रुपये प्रति लीटर था. अखिर कर्नाटक पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कहा कि डीजल के दाम में करीब 2 रुपये तक का इजाफा किया गया है.

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि 4 नवंबर, 2021 से पहले कर्नाटक में डीजल पर बिक्री कर की दर 24 प्रतिशत थी और प्रति लीटर बिक्री मूल्य 92.03 रुपये था. पिछले साल 15 जून को कर्नाटक सरकार ने डीजल पर कर की दर घटाकर 18.44 प्रतिशत करने की अधिसूचना जारी की.

बयान के अनुसार, “सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद, एक अप्रैल, 2025 से डीजल पर बिक्री कर की दर बढ़ाकर 21.17 प्रतिशत कर दी गई है. इसके बाद प्रति लीटर दो रुपये की वृद्धि होगी, जिससे बिक्री मूल्य 91.02 रुपये हो जाएगा.” हालांकि, इस वृद्धि के बाद भी राज्य में संशोधित बिक्री मूल्य पड़ोसी राज्यों की तुलना में कम रहेगा.

आगे बयान में कहा गया है कि 31 मार्च, 2025 तक बेंगलुरु में डीजल की कीमत 89.02 रुपये, जबकि होसुर (तमिलनाडु) में यह 94.42 रुपये, कासरगोड (केरल) में 95.66 रुपये, अनाथपुरा (आंध्र प्रदेश) में 97.35 रुपये, हैदराबाद (तेलंगाना) में 95.70 रुपये और कागल (महाराष्ट्र) में 91.07 रुपये है. इस कदम की आलोचना करते हुए कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर एक-एक करके वस्तुओं पर कर लगाने का आरोप लगाया.

इधर, केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने मंगलवार को कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार पर ‘‘मूल्य वृद्धि दानव’’ में बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोगों का खून चूस रही है. मीडिया के लिए जारी बयान में उन्होंने कहा, ‘‘आज से कांग्रेस कंपनी की सरकार कूड़े पर भी उपकर लगा रही है. वह लोगों का खून चूस रही है.’’ उन्होंने राज्य सरकार पर धोखा देने और लगातार कीमतें बढ़ाने का आरोप लगाया. उन्होंने बयान में कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘यह कर्नाटक ईस्ट इंडिया कांग्रेस कंपनी सरकार की शासन शैली है. आज से कांग्रेस कंपनी सरकार कूड़े पर भी उपकर लगा रही है.’’

ये भी पढ़ें: Donald Trump Reciprocal Tariff: डोनाल्ड ट्रंप की रेसिप्रोकल टैरिफ से घट जाएगा इन कंपनियों का मुनाफा, जेफरीज की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget