एक्सप्लोरर

धनतेरस पर देश भर में 60 हजार करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान, सोने चांदी की बिक्री शानदार

Dhanteras 2024: धनतेरस पर आज देश भर में लगभग 20 हजार करोड़ का सोना और लगभग 2500 करोड़ रुपये की चांदी खरीदी जा चुकी है.

Dhanteras 2024: दिवाली की त्योहारों के सीजन में मूल रूप से आज धनतेरस का त्यौहार दिल्ली सहित देश भर के व्यापारियों के लिए व्यापार में बिक्री का एक बड़ा दिन है. इसको लेकर देश भर में बड़ी तैयारियां व्यापारियों ने की हुई हैं. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री और चांदनी चौक के सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि कल और आज धनतेरस के मौके पर देश भर में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये के रिटेल व्यापार का अनुमान है. वहीं दूसरी तरफ़ इस दिवाली पर वोकल फॉर लोकल का दर्शन पूरी तरह बाज़ारों में दिख रहा है क्योंकि लगभग सारी ख़रीदारी भारतीय सामानों की ही हो रही है. एक अनुमान के अनुसार दिवाली से जुड़े चीनी सामानों की बिक्री अब न होने से चीन को लगभग 1 लाख 25 हज़ार  करोड़ रुपये के व्यापार की चपत लगी है.

सांसद खंडेलवाल कल बीजेपी कार्यकर्ताओं और व्यापारी नेताओं के साथ चांदनी चौक में कुम्हारों से मिट्टी के दीये और मिट्टी से बने सजावट का सामान और अन्य भारतीय सामान की ख़रीदी कर वोकल फॉर लोकल अभियान को मज़बूती देंगे वहीं कैट के दिल्ली सहित अन्य सभी राज्यों के व्यापारी नेता अपने अपने शहरों में कुम्हारों और स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाया गया सामान ख़रीदेंगे

सांसद खंडेलवाल ने बताया कि धनतेरस के दिन सिद्धि विनायक श्री गणेश जी, धन की देवी श्री महालक्ष्मी जी और श्री कुबेर जी की पूजा होती है. इस दिन नई वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है. इस दिन खास तौर पर सोना चांदी के आभूषण और अन्य वस्तुएं सभी प्रकार के बर्तन, रसोई का सामान , वाहन, कपड़े एवं रेडीमेड गारमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली का सामान एवं उपकरण, व्यापार करने के उपकरण जैसे कंप्यूटर एवं कंप्यूटर से जुड़े उपकरण, मोबाइल , बही खाते, फर्नीचर, एकाउंटिंग का अन्य सामान आदि विशेष रूप से ख़रीदे जाते हैं. प्राचीन मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू भी अवश्य ख़रीदी जाती है.

उधर धनतेरस पर आज देश भर में लगभग 20 हज़ार करोड़ का सोना और लगभग 2500 करोड़ की चांदी ख़रीदी गई. ज्वेलरी सेक्टर के कैट के संगठन ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज अरोरा ने बताया कि धनतेरस पर पूरे देश में सोने और चांदी की जबरदस्त बिक्री हुई है. उन्होंने कहा कि इस साल धनतेरस पर सोने और चांदी की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है. देश में लगभग चार लाख छोटे और बड़े ज्वेलर्स काम करते हैं.

भारतीय मानक ब्यूरो में 2 लाख ज्वेलर्स पंजीकृत हैं  जिन्होंने आज लगभग 25 टन सोने की बिक्री की जिसका मूल्य 20 हजार करोड़ रुपये और इसी तरह देश भर में 250 टन चांदी बिकी, जिसकी कीमत लगभग 2,500 करोड़ रुपये है. पिछले साल सोने का भाव 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब 80 हजार से अधिक है, और चांदी का भाव पिछले साल 70 हजार था, जो अब 1 लाख पहुंच गया है. इसलिए, वजन में बिक्री कम होने के बावजूद भी मुद्रा के रूप में बिक्री बढ़ी है. इसके अलावा पुराने चांदी के सिक्के की भी जबरदस्त मांग रही जो लगभग पूरे देश में 1200 से 1300 प्रति नग बिका 
 
श्री खंडेलवाल ने बताया की दिल्ली में आज धनतेरस के दिन चांदनी चौक, दरीबा कलां, मालीवाड़ा, सदर बाजार, कमला नगर, अशोक विहार, मॉडल टाउन, शालीमार बाग, पीतमपुरा, पश्चिम विहार, मॉडल टाउन, रोहिणी, राजौरी गार्डन, द्वारका, जानकपुरी, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, ग्रीन पार्क, यूसुफ सराय, लाजपत नगर, कालकाजी, प्रीत विहार, शाहदरा एवं लक्ष्मी नगर सहित विभिन्न रिटेल बाज़ारों में सामानों में विशेष रूप से वृद्धि होने की संभावना है.
 
कैट की वैदिक और ज्योतिष कमेटी के संयोजक उज्जैन के आचार्य दुर्गेश तारे ने बताया की भगवान धन्वंतरि का प्रदूर्भाव भी धनतेरस के ही के दिन हुआ था. भगवान धन्वंतरि भगवान विष्णु के अवतार हैं और औषधि के देवता भी हैं.इस दृष्टि से आज देश भर में भगवान धन्वंतरि की भी पूजा की जायेगी. इनका प्रिय धातु पीतल माना जाता है. इसीलिये धनतेरस को पीतल आदि के बर्तन खरीदने को भी शुभ माना गया है और इसीलिए धनतेरस के दिन बर्तनों एवं खाना बनाने वाले सामानों की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है. देश भर में लोगों के अलावा कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोग, स्थानीय हलवाई, कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले रसोइये, होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय के लोग धनतेरस के दिन खास तौर से बर्तन वगेरह जरूर खरीदते हैं. आज धनतेरस के दिन घरों में यम देवता की भी पूजा होती है. शाम प्रदोष काल में गोबर या आटे का मिट्टी का दीपक जिसे यम दीपक भी बोलते हैं, को दक्षिण दिशा की ओर मुख कर प्रज्जवलित करना भी शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें

आपको पता भी नहीं चलेगा और सोना पहुंचेगा आपके घर, लगेंगे बस 10 मिनट-आएगा गोल्ड फटाफट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget