एक्सप्लोरर

Demonetisation: नोटबंदी से काले धन को मिला सफेद रास्ता, 98 फीसदी पैसा वापस लौट आया 

Black Money: जस्टिस बीवी नागरत्ना ने साल 2023 में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध किया था. अब उन्होंने कहा है कि नोटबंदी से सिर्फ आम आदमी को परेशानी हुई क्योंकि ज्यादातर पैसा वापस आ गया.

Black Money: काले धन पर प्रहार करने के लिए की गई नोटबंदी (Demonetisation) अपने उद्देश्य में असफल रही. सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बीवी नागरत्ना (Justice BV Nagarathna) ने नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर 98 फीसदी रकम सिस्टम में वापस आ गई तो नोटबंदी का फायदा क्या हुआ. इससे काला धन (Black Money) कैसे कम हो गया. मुझे ऐसा लगता है कि इस कदम से काले धन को सफेद करने में मदद मिली है. इसके अलावा आम आदमी को मुसीबतों का सामना करना पड़ा. नोटबंदी के फैसले पर सवालिया निशान लगे हुए हैं.

नोटबंदी से काला धन कैसे खत्म हुआ 

जस्टिस नागरत्ना ने नेलसर यूनिवर्सिटी में बोलते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद सिस्टम में मौजूद लगभग 98 फीसदी करेंसी वापस किसी न किसी तरीके से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पास आ गई. ऐसे में नोटबंदी को सफल कैसे माना जा सकता है. इस फैसले से हम काला धन कैसे खत्म कर पाए. इनकम टैक्स विभाग ने इसके बाद क्या कार्रवाई की, इस बारे में भी हमें कोई जानकारी नहीं है. हमने सिर्फ लोगों को लाइनों में लगकर परेशान होते देखा. इस बात ने हमें झकझोर दिया और इसका विरोध करने को प्रेरित किया.

जस्टिस नागरत्ना ने किया था फैसले का विरोध 

साल 2023 में जस्टिस अब्दुल नजीर के नेतृत्व वाली सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने नोटबंदी के पक्ष के 4-1 से फैसला सुनाया था. जस्टिस नागरत्ना ने इस फैसले का विरोध किया था. उन्होंने कहा था कि आरबीआई ने मात्र 24 घंटे में इतना बड़ा एक्शन किया. कुछ लोगों का तो यह भी दावा है कि जल्दबाजी में लिए गए इस फैसले की जानकारी वित्त मंत्री तक को नहीं थी. 

गवर्नर और सरकारों के झगड़े चिंता का विषय 

जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि राज्य सरकारों और गवर्नर के बीच हो रहे विवाद संविधान की दृष्टि से सही नहीं हैं. गवर्नर एक गंभीर संवैधानिक पद है. गवर्नर को संविधान के हिसाब से काम करना चाहिए. हाल के दिनों में ऐसे कई विवाद तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और पंजाब में सामने आए हैं.

ये भी पढ़ें 

FM Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास बस इतना पैसा, सोना-चांदी और म्यूचुअल फंडों में निवेश पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी से पेट नहीं भर रहा, 47% भारतीय कर रहे हैं डबल कमाई- रिपोर्ट
सैलरी से पेट नहीं भर रहा, 47% भारतीय कर रहे हैं डबल कमाई- रिपोर्ट
37% युवा निवेशक घाटे में, फिर भी Gen-Z नहीं छोड़ रहे ट्रेडिंग
37% युवा निवेशक घाटे में, फिर भी Gen-Z नहीं छोड़ रहे ट्रेडिंग
सरकारी बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, अब पैसे पर मिलेगा ज्यादा ब्याज
सरकारी बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, अब पैसे पर मिलेगा ज्यादा ब्याज
बोतल वाली स्कॉच सस्ती, थोक वाली महंगी रहेगी, सरकार के फैसले पर घमासान
बोतल वाली स्कॉच सस्ती, थोक वाली महंगी रहेगी, सरकार के फैसले पर घमासान

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget