एक्सप्लोरर

Delhi-Hisar New Railway Line: दिल्ली से हिसार के लिए नई रेल लाइन बनेगी, नए रूट पर चलेंगी फास्ट ट्रेनें

New Railway Line to Hisar from Delhi: दिल्ली से हरियाणा (Haryana) के हिसार के बीच नई रेलवे लाइन के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से मंजूरी मिल गई है. जल्द ही इसका काम शुरु होने की उम्मीद है.

New Railway Line to Hisar from Delhi: दिल्ली (Delhi) से हिसार (Hisar) के बीच नई रेल लाइन बनाई जाएगी. इस रूट पर फास्ट ट्रेन (Fast Trains) चलेंगी. हिसार एयरपोर्ट पर अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन (Underground Railway Station) भी बनाया जाएगा, जिससे हिसार एयरपोर्ट (Hisar Airport) और दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) की कनेक्टिविटी होगी. साथ ही ईस्टर्न या वेस्टर्न डेडिकेटिड रूट पर दस नए रेलवे स्टेशन (Railway Stations) बनाए जाएंगे.

हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने की रेल मंत्री से मुलाकात
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने हरियाणा में प्रस्तावित कई रेल प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की. दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद एक प्रेसवार्ता में कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर का महत्व बढ़ रहा है, चाहे वो रेल का हो या रोड का हो. हरियाणा में जल्द ही कई रेल प्रोजेक्ट की शुरूआत होने जा रही है.

नई दिल्ली से हिसार नई रेल लाइन बनेगी
उन्होंने कहा कि रेल मंत्री से उनकी दिल्ली से हिसार नई रेल लाइन बनाने पर बात हुई है, इस रूट पर फास्ट ट्रेन चलेंगी. इससे हिसार एयरपोर्ट और दिल्ली एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी होगी. साथ ही ईस्टर्न या वेस्टर्न दोनों डेडिकेटेड रूट हरियाणा से निकलते हैं, उन पर दस नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे ताकि स्थानीय लोगों को गांव के नजदीक स्टेशन मिल सके.

हरियाणा के सीएम ने कहा इसके साथ ही रोहतक की एलिवेटेड रेलवे लाइन के नीचे रोड बनाने पर बात बन गई है. कैथल की एलिवेटेड रेल लाइन पर रेलमंत्री से बात हुई है, जल्द इसका डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) बन जाएगा और इसपर काम करने की अनुमति मिल जाएगी. पृथला और पलवल में भी जमीन अधिग्रहित होनी है वो काम भी जल्द शुरू होगा. जितनी जल्दी ये लिंक बनेगा, हरियाणा उतनी जल्द इकोनॉमी कॉरिडोर से जुड़ेगा. 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की रेल कनेक्टिविटी की बात
वहीं सीएम से मुलाकात के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कमुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रेल कनेक्टिविटी को लेकर जो विषय मंत्रालय के समक्ष रखे हैं, हमने भी उनका निवारण तारीखों के साथ समयबद्ध तरीके से करने का आश्वासन दिया है. हम आगे भी हरियाणा की तरक्की के लिए रेल कनेक्टिविटी के द्वार खोले रखेंगे.

नई रेल लाइन से 170 किलोमीटर की दूरी डेढ़ घंटे में पूरी
दिल्ली से हिसार नई रेल लाइन बनने के बाद 170 किलोमीटर की दूरी का सफर महज डेढ़ घंटे में हो सकेगा. अभी ट्रेन से दिल्ली से हिसार जाने में करीब चार घंटे का समय लगता है. यह सफर चार घंटे के बजाय जल्द ही डेढ़ घंटे में मुमकिन हो सकता है. रेलवे ने हिसार एयरपोर्ट से स्पेशल रेल लाइन बिछाने की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) मंजूर कर ली है. जिसके बाद अब रेल मंत्रालय से भी अप्रूवल मिलने जा रहा है. रेलवे के अनुसार जल्द इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा और हिसार एयरपोर्ट पर अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन भी बनाया जाएगा.

गौरतलब है कि रेल मंत्रालय की ओर से हाल ही में साउथ हरियाणा इकोनॉमिक रेल कॉरिडोर के सर्वे को मंजूरी मिली है और उत्तर पश्चिम रेलवे की मंजूरी के बाद अब रेलवे बोर्ड से लेडार सर्वे का बजट सेंक्शन करवाया जाएगा.

ये भी पढ़ें

PAN और AADHAAR लिंक नहीं कराया तो देनी होगी पेनल्टी, जानें क्या है आखिरी तारीख और लेट फीस 

Air India ने पैसेंजर्स को दी बड़ी राहत, कोविडकाल में Free में करवा पाएंगे फ्लाइट से जुड़ा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget