एक्सप्लोरर

Upcoming IPO: डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी लाएगी 4000 करोड़ रुपये का आईपीओ, सेबी को सौंपे दस्तावेज 

SEBI: आईपीओ से मिलने वाले पैसों को कंपनी अपनी नई हथियार फैक्ट्री पर खर्च करेगी. यह कंपनी डिफेंस इक्विपमेंट को डिजाइन और मैन्युफैक्चर करती है.

SEBI: पिछले कुछ समय में डिफेंस स्टॉक ने शेयर मार्केट पर दमदार प्रदर्शन किया है. साथ ही स्टॉक मार्केट पर आईपीओ को लेकर सकारात्मक माहौल भी बना हुआ है. इस साल रिकॉर्ड संख्या में आईपीओ मार्केट पर आ चुके हैं. इन्हें निवेशकों का बहुत प्यार भी मिला है. इस माहौल को देखते हुए अब डिफेंस सेक्टर (Defence Sector) में काम करने वाली एक दिग्गज कंपनी एसएमपीपी लिमिटेड (SMPP Ltd) ने भी अपना आईपीओ लाने का फैसला किया है. कंपनी ने आईपीओ दस्तावेज मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) को सौंप दिए हैं. 

डिफेंस इक्विपमेंट बनाती है एसएमपीपी, शिव चंद कंसल हैं प्रमोटर 

एसएमपीपी लिमिटेड का आईपीओ लगभग 4000 करोड़ रुपये का होगा. इसमें करीब 580 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 3420 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल होगा. यह कंपनी डिफेंस इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर है. इसके प्रमोटर शिव चंद कंसल (Shiv Chand Kansal) हैं. आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, इस आईपीओ के जरिए वह अपनी हिस्सेदारी कम करना चाहते हैं. फिलहाल शिव चंद कंसल के पास कंपनी की 50 फीसदी हिस्सेदारी है. इसके अलावा कंपनी 116 करोड़ रुपये की सिक्योरिटीज का प्री आईपीओ प्लेसमेंट भी कर सकती है. अगर यह फैसला होता है तो फ्रेश इश्यू का साइज और कम हो जाएगा.

हथियार फैक्ट्री के डेवलपमेंट पर खर्च करेगी पैसा 

सेबी को सौंपे आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, आईपीओ से मिलने वाले पैसों से कंपनी अपने पूंजीगत खर्चे करेगी. इनमें बिल्डिंग का निर्माण, जमीन का विकास, शस्त्र फैक्ट्री के लिए प्लांट और मशीनरी की खरीद शामिल है. बचे हुए पैसों का इस्तेमाल अन्य कॉरपोरेट उद्देश्यों की पूर्ती के लिए किया जाएगा. एसएमपीपी डिफेंस इक्विपमेंट को डिजाइन और मैन्युफैक्चर करती है. इनमें कई तरह के हथियारों के पार्ट्स, प्रोटेक्शन प्रोडक्ट और विभिन्न जमीनी, हवाई एवं नौसैनिक ऑपरेशंस के लिए प्रोटेक्शन किट शामिल हैं. साल 1992 से ही कंपनी टैंक और आर्टिलरी गोला-बारूद के लिए केस बनाती है. इसके अलावा बुलेट प्रूफ जैकेट, आर्मर प्लेट, बैलिस्टिक हेलमेट और शील्ड भी कंपनी द्वारा बनाए जाते हैं. 

ये कंपनियां बनी बुक रनिंग लीड मैनेजर, बीएसई-एनएसई पर होगी लिस्टिंग 

कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जेएम फाइनेंशियल और मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है. SMPP के शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट होंगे.

ये भी पढ़ें 

Aviation Sector: बम की अफवाहों से एयरलाइन्स की टूट रही कमर, हर फर्जी धमकी पर डूब रहे करोड़ों रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget