एक्सप्लोरर

'इंजीनियरों के लिए 3.6 लाख का पैकेज बुरा नहीं', सोशल मीडिया पर फ्रेशर्स की सैलरी पर छिड़ी बहस

फ्रेशर्स के लिए कम सैलरी को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह की बातें होती रहती हैं. हाल ही में एक टेक्नीशियन के पोस्ट ने फिर से एक बार यह बहस छेड़ दी है.

कोई भी अपने करियर की शुरुआत एक फ्रेशर्स के तौर पर करता है. धीरे-धीरे वह काम सीखता जाता है और अपने फील्ड का जानकार बनता जाता है. हालांकि, परेशानी तभी आन पड़ती है जब कोई फ्रेशर काम के लिए जॉब मार्केट में कदम रखता है. इस दौरान उसे या तो कोई मुश्किल से ही काम पर रखना चाहता है या काम के बदले बहुत ही कम सैलरी ऑफर की जाती है. इससे गुजर-बसर करना, खासकर बड़े शहरों में काफी मुश्किल होता है. ऐसे में सेविंग्स तो बहुत दूर की बात है. इससे आमतौर पर सभी को गुजरना पड़ता है. 

फ्रेशर्स की सैलरी पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

फ्रेशर्स के लिए कम सैलरी को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह की बातें हो रहती हैं. हाल ही में एक टेक्नीशियन के पोस्ट ने फिर से एक बार यह बहस छेड़ दी. इस शख्स ने पोस्ट करते हुए कहा कि ''शुरुआती वेतन के तौर पर 3.6 लाख का आंकड़ा कोई बुरा नहीं है, वह भी तब जब आप किसी टियर 500 कॉलेज से आते हैं.''

यूजर ने पोस्ट कर कह दी ये बात

यूजर ने लिखा, ''मैं मुश्किल में पड़ सकता हूं, लेकिन यह कहना जरूरी है कि अगर आप टियर 500 कॉलेज से हैं और आपके पास प्रोग्रामिंग स्किल्स की कमी है, तो 3.6 LPA बुरा नहीं है.'' उसने आगे यह भी कहा, ''ऐसे कॉलेज से ग्रैजुएट करने वालों को 1 करोड़ की उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए. एक सॉलिड प्रोफाइल पोर्टफोलियो के बिना 1 करोड़ पैकेज की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. अगर आपके रिज्यूमे में बैचलर की डिग्री सबसे बड़ी हाइलाइट है, तो ज्यादा की उम्मीद न करें.'' 

पोस्ट तेजी से हो रहा वायरल

यूजर के इस पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं. इस पोस्ट को दस लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है. एक ने कमेंट करते हुए लिखा, ''मैं यह मानने से असहमत हूं कि टियर 1 कॉलेज का स्टूडेंट 1 करोड़ पैकेज का हकदार है और वह हमेशा जीनियस ही हो.'' इस बात को भी कमेंट में हाइलाइट किया गया, ''किसी ग्रैजुएट के स्किल्स या उसकी सफलता का आकलन उसके कॉलेज की रैंकिंग से किया जाना चाहिए.''

इस पर पोस्ट करने वाले ने जवाब दिया कि उनका मैसेज सिर्फ उन लोगों के लिए है, जिनके पास प्रोग्रामिंग स्किल्स की कमी है या जो यह सोचते हैं कि उनके रिज्यूमे का सबसे बड़ा हाइलाइट ग्रैजुएशन की डिग्री है. 

ये भी पढ़ें:

सावधान! महाकुंभ में निशाने पर करोड़ों लोग, खास तरीके से श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे ठग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget