एक्सप्लोरर

अडानी-अंबानी के बीच हुई तगड़ी डील, आखिर क्यों दोनों दिग्गजों ने मिलाया हाथ? जानें क्या है मामला?

Adani-Ambani Deal: मुकेश अंबानी के ज्वाइंट वेंचर रिलायंस बीपी मोबिलिटी और गौतम अडानी की कंपनी अडानी टोटल गैस लिमिटेड के बीच एक डील हुई है. इसका फायदा आम जनता को मिलेगा.

Adani-Ambani Deal: देश के दो दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी और गौतम अडानी ने अपने एक दूसरे कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए पार्टनरशिप की है. इसके तहत दोनों ऑटोमेटव फ्यूल की बिक्री को आगे बढ़ाएंगे. दरअसल, मुकेश अंबानी के ज्वाइंट वेंचर रिलायंस बीपी मोबिलिटी (Reliance BP Mobility) और गौतम अडानी की कंपनी अडानी टोटल गैस लिमिटेड (Adani Total Gas Ltd- ATGL) के बीच एक डील हुई है. 

दोनों कंपनियों में क्या हुई डील? 

इस डील के तहत ATGL के कुछ पेट्रोल पंप पर Jio-bp ब्रांड का पेट्रोल और डीजल मिलेगा. इसी तरह से, Jio-bp के कुछ पेट्रोल पंप में ATGL के CNG स्टेशन लगाए जाएंगे. इससे दोनों ही कंपनियों की फ्यूल की बिक्री बढ़ेगी, दोनों का कारोबार भी आगे बढ़ेगा और इससे आम इंसान को भी फायदा पहुंचेगा क्योंकि इससे ग्राहकों को एक ही कंपनी के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों मिल जाएंगे. इससे सफर के दौरान भी आसानी रहेगी.

इस पार्टनरशिप के तहत दोनों ही कंपनियों के अभी जितने पेट्रोल पंप हैं उनके साथ-साथ आने वाले समय में लगाए जाने वाले आउटलेट को भी कवर किया जाएगा. Jio-bp के देशभर में टोटल 1,972 पेट्रोल पंप हैं, जबकि ATGL के 650 CNG स्टेशन हैं. ये सारे के सारे कवर किए जाएंगे. 

इससे पहले इस काम के लिए साथ आए आगे

हाल के दिनों में यह दूसरी बार है, जब दो बिजनेस टायकून एक साथ कारोबार करने के लिए आगे आए हैं. इस साल मार्च में दोनों ने मध्य प्रदेश में एक पावर प्रोजेक्ट के लिए साथ आए थे. इसके तहत, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अडानी पावर की मध्य प्रदेश में चल रहे एक पावर प्रोजेक्ट में 26 परसेंट हिस्सेदारी खरीदी और साथ ही रिलायंस ने 500 मेगावाट बिजली खरीदने का भी समझौता किया.  

एक-दूसरे के रास्ते नहीं आए दोनों 

जहां अंबानी की दिलचस्पी तेल और गैस से लेकर रिटेल और टेलीकॉम तक फैली हुई है. वहीं, अडानी के फोकस में बंदरगाहों से लेकर एयरपोर्ट्स कोल और माइनिंग है. हालांकि, दोनों ही कारोबारियों के क्लीन एनर्जी के बिजनेस में अरबों डॉलर के निवेश का प्लान बनाया है. जहां अडानी रिन्यूएबल एनर्जी मेगा पार्क बना रहे हैं और सोलर मॉड्यूल व विंड टरबाइन की मैन्युफैक्चरिंग में भी कदम रखा है.

वहीं, रिलायंस गुजरात के जामनगर में सोलर पैनल, बैटरी, ग्रीन हाइड्रोजन और फ्यूल सेल के लिए चार गीगाफैक्ट्री बना रही है. रिलायंस का प्लान गुजरात के कावड़ा में रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी बनाने का भी है, जहां अडानी 30 गीगावाट की कैपेसिटी वाला दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क भी बना रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 

कभी फुटपाथ पर बेची थीं किताबें, अब हर रोज कमा रहे 32 करोड़; मिलिए दुबई के सबसे अमीर भारतीय रिजवान साजन से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के बड़े बिजनेसमैन ने मांगा 14000 करोड़ का कर्ज, बैंक देने लगे 24000 करोड़
देश के बड़े बिजनेसमैन ने मांगा 14000 करोड़ का कर्ज, बैंक देने लगे 24000 करोड़
FD बनेगी बुढ़ापे की लाठी, किस बैंक में मिलेगा सबसे ज्यादा मुनाफा?
FD बनेगी बुढ़ापे की लाठी, किस बैंक में मिलेगा सबसे ज्यादा मुनाफा?
गाजियाबाद में Real Estate बूम, वसुंधरा और इंदिरापुरम के प्रोजेक्ट्स में लगेंगे 300 करोड़
गाजियाबाद में Real Estate बूम, वसुंधरा और इंदिरापुरम के प्रोजेक्ट्स में लगेंगे 300 करोड़
बिहार को मिला 25000 करोड़ रुपए का कर्ज, कहां-कहां होगा खर्च?
बिहार को मिला 25000 करोड़ रुपए का कर्ज, कहां-कहां होगा खर्च?

वीडियोज

Chitra Tripathi: मथुरा 2027 चुनाव का सबसे बड़ा दांव? विश्लेषकों का विश्लेषण | UP Election
Darshan Jariwala ने Apara Mehta के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं अपना सच जानता हूं’
Ramayana Part 1 के Climax में होगी Sunny Deol के Hanuman की सरप्राइज एंट्री? बड़ा अपडेट
Hanuman Ansh ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, छोटे बजट में 47 करोड़ से ज्यादा की कमाई!
Gandhari EXCLUSIVE: Taapsee Pannu ने Fake Box Office और Quality Content पर खुलकर की बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज' से फिर दौड़ने लगा तेल, सप्लाई चैन हुआ नार्मल, जंग के साये में ट्रंप का बड़ा दावा
'होर्मुज' से फिर दौड़ने लगा तेल, सप्लाई चैन हुआ नार्मल, जंग के साये में ट्रंप का बड़ा दावा
मथुरा में दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, सामने आई सुसाइड की वजह
मथुरा में दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, सामने आई सुसाइड की वजह
44 की उम्र में जेम्स एंडरसन का कहर, बोल्ड कर लिया 1183वां विकेट
44 की उम्र में जेम्स एंडरसन का कहर, बोल्ड कर लिया 1183वां विकेट; देखें वीडियो
रोमांस से थ्रिल तक, zee5 पर तेलुगु फिल्मों को मेला, रिलीज होंगी 7 मूवीज
रोमांस से थ्रिल तक, zee5 पर तेलुगु फिल्मों को मेला, रिलीज होंगी 7 मूवीज
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार
10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार
बाढ़ में बिछड़ी मां से मिला बेटा, फूट-फूटकर रोया इंटरनेट; वीडियो वायरल
बाढ़ में बिछड़ी मां से मिला बेटा, फूट-फूटकर रोया इंटरनेट; वीडियो वायरल
Embed widget