एक्सप्लोरर

DA Hike: रक्षाबंधन से पहले मिलेगा केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, DA में इतनी बढ़ोतरी की है उम्मीद

Government Employee DA Hike: जुलाई-दिसंबर 2025 की अवधि के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 3 परसेंट की बढ़ोतरी हो सकती है. इसी के साथ यह अब मौजूदा 55 परसेंट से बढ़कर 58 परसेंट हो सकता है.

DA Hike: रक्षाबंधन से पहले सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है. अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई-दिसंबर 2025 की अवधि के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 3 परसेंट की बढ़ोतरी हो सकती है. इसी के साथ यह अब मौजूदा 55 परसेंट से बढ़कर 58 परसेंट हो सकता है. आमतौर पर सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में संसोधन करती है, जिसकी आधिकारिक घोषणा बाद में की जाती है. DA सरकारी कर्मचारियों को मिलता है, जबकि DR (Dearness Relief) पेंशनरों को मिलता है. 

AICPI-IW डेटा के मुताबिक इतना बढ़ सकता है DA 

आमतौर पर सरकार हर 10 साल में अपने कर्मचारियों के वेतन की समीक्षा करने के लिए और इसे संशोधित करने के लिए वेतन आयोग का गठन करती है. 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रहा है, जो 1 जनवरी 2016 से प्रभावी हुआ था.  अब सभी को 8वें वेतन आयोग के गठन का इंतजार है, जिसके 1 जनवरी, 2026 से लागू होने की उम्मीद है.

सरकार साल में दो बार डीए बढ़ाती है ताकि बढ़ती महंगाई के हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी भी एडजस्ट हो सके. जनवरी में 2 परसेंट डीए बढ़ाया गया था, जो 53 परसेंट से बढ़कर 55 परसेंट हो गया. अब जून में ऑल इंडिया कन्ज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) की डेटा के बाद इसमें 3 परसेंट की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

डीए फॉर्मूले के हिसाब से कैलकुलेशन करने पर डीए में 58.18 परसेंट की बढ़ोतरी होने की संभावना दिखाई पड़ती है. सरकार की घोषणा के बाद डीए को सैलरी में जोड़ दिया जाता है. आमतौर पर इसकी घोषणाएं त्योहारी सीजन से ठीक पहले की जाती है. ऐसे में इस बार भी डीए हाइक का ऐलान अक्टूबर में दिवाली के आसपास हो सकती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget