एक्सप्लोरर

क्रिप्टो की दुनिया में मची खलबली, CoinDCX पर बड़ा साइबर अटैक; 378 करोड़ रुपये हुए साफ

CoinDCX Cyber Attack:  19 जुलाई को CoinDCX के सिस्टम में एक बड़ी चूक का खुलासा हुआ. इसमें पार्टनर एक्सचेंज पर मौजूद ऑपरेशनल अकाउंट को हैक कर लिया गया था, जिससे कंपनी को 44 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ.

CoinDCX Cyber Attack: भारत में क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज CoinDCX पर एक बड़ा साइबर अटैक हुआ है. इसमें 44.2 मिलियन डॉलर यानी कि 378 करोड़ रुपये चुरा लिए गए. 19 जुलाई को हुए इस अटैक की अगले दिन को-फाउंडर नीरज खंडेलवाल ने सार्वजनिक रूप से पुष्टि की. X पर अपने एक पोस्ट के जरिए नीरज ने कहा, हमारे ट्रेजरी एसेट्स से लगभग 44 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है. CoinDCX ट्रेजरी इस नुकसान की भरपाई करेगा. इस पूरे दिन हमारा पहला और सबसे जरूरी काम अपने एसेट्स को सुरक्षित रखना रहा. 

द हिंदू की रिपोर्ट में बताया गया कि 19 जुलाई को सुबह के 4 बजे CoinDCX के सिस्टम में एक बड़ी चूक का खुलासा हुआ. इसमें पार्टनर एक्सचेंज पर मौजूद ऑपरेशनल अकाउंट को हैक कर लिया गया था, जिससे कंपनी को 44 मिलियन डॉलर यानी कि 360 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. इसमें राहत की बात यह रही कि इंटरनल ट्रेडिंग अकाउंट पर अटैक किए जाने के चलते क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े ग्राहकों के वॉलेट्स सुरक्षित रहे इसलिए यूजर्स पर इस साइबर अटैक का असर नहीं होगा. 

इसे क्रिप्टो की दुनिया के लिए एक चेतावनी बताते हुए नीरज गुप्ता ने कहा, यह मामला केवल हम तक सीमित नहीं है. यह सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में क्रिप्टो इकोसिस्टम के सामने आने वाले उभरते खतरों की एक स्पष्ट चेतावनी है. देश के सबसे बड़े एक्सचेंज के रूप में हम सिक्योरिटी और डटकर चुनौतियों का सामना करने के लिए नए बेचमार्क सेट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 

कंपनी के मुताबिक, इस साइबर अटैक के चलते एक ऑपरेश्नल अकाउंट से लगभग 44 मिलियन डॉलर की चोरी हुई है. चुराया गया फंड सोलाना-एथेरियम ब्लॉकचेन ब्रिज के जरिए ट्रांसफर हुआ है. इसे इस तरीके से बांटा गया है- 

4,443 एथेरियम जिसकी कीमत लगभग 15.7 मिलियन डॉलर है और 155,830 सोलाना जिसकी कीमत लगभग 27.6 मिलियन डॉलर है. मामले की जानकारी भारत की साइबर इमरजेंसी टीम CERT-In को दे दी गई है, जो दो और इंटरनेशनल साइबर सिक्योरिटी एजेंसियों के साथ मिलकर इसकी जांच कर रही है. फिलहाल CoinDCX ने सभी सर्विसेज के सामान्य तरीके से काम करने की जानकारी दी है. 

ये भी पढ़ें: 

लाखों या करोड़ों में हो कमाई, नहीं भरना पड़ता एक भी रुपये का टैक्स; किस खास वजह से मिलती है यह छूट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget