एक्सप्लोरर

Sam Bankman Fried: क्रिप्टोएक्सचेंज FTX फाउंडर सैम बैंकमैन फ्राइड को जमानत देने से इनकार, अरबों डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप

Sam Bankman Fried: बैंकरप्ट हो चुके एफटीएक्स के संस्थापक सैम बैंकमैन-फ्राइड को कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है. अरबों डॉलर की हेराफेरी करने का आरोप है. 

Sam Bankman Fried Fraud Case: बैंकरप्ट हो चुके एफटीएक्स के संस्थापक सैम बैंकमैन-फ्राइड को कोर्ट ने  जमानत देने से इनकार कर दिया है. सोमवार को सैम बैंकमैन-फ्राइड को फ्रॉड और नियमों के उल्लघंन पर गिरफ्तार किया गया था. फ्राइड पर अमेरिका के बड़े वित्तीय फ्रॉड में से एक अरबों डॉलर की हेराफेरी करने और कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है. 

कोर्ट ने आदेश दिया कि 8 फरवरी तक उन्हें बहामास सुधारक सुविधा में भेजा जाए. कोर्ट सेशन के दौरान क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के पूर्व सीईओ बिना टाई के नीले सूट पहने अपना सिर नीचे किए हुए थे. इन घटनाओं की वजह से FTX के फाउंडर को भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ा है. साथ ही क्रिप्टोकरेंसी  एक्सचेंज को इस सप्ताह भारी गिरावट का भी सामना करना पड़ा है. 

बैंकमैन-फ्राइड पर क्या आरोप 

प्रोसिक्यूटर की ओर से बैंकमैन-फ्राइड पर आरोप लगाया कि इन्होंने एफटीएक्स के ग्राहकों को खर्चों और लोन के भुगतान करने के बजाय, उनके क्रिप्टो हेज फंड, अल्मेडा रिसर्च एलएलसी की ओर से निवेश करने के लिए उनकी जमा राशि का दुरुपयोग किया है. यह भी कहा गया कि फ्राइड ने फंड के स्टेटस के बारे में गलत जानकारी दी थी. साथ ही कर्जदाताओं को भी धोखा दिया है और फ्रॉड से मिले धन को छिपाने की कोशिश की है. 

बैंकमैन-फ्राइड ने मांगी माफी 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, बैंकमैन-फ्राइड ने पहले ग्राहकों से माफी मांगी है और एफटीएक्स पर निरीक्षण विफलताओं को स्वीकार किया है, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं लगता कि उनका कोई आपराधिक दायित्व है. 

115 साल की हो सकती है जेल 

रिपोर्ट के अनुसार सभी मामलों में दोषी पाए जाने पर उन्हें 115 साल तक की जेल का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि कोई भी सजा कई कारकों पर निर्भर करेगी. बता दें कि CFTC ने बैंकमैन-फ्राइड, अल्मेडा और FTX पर डिजिटल कमोडिटी एसेट्स में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है. 

अर्श से फर्श पर पहुंचे फ्राइड

FTX की गड़बड़ियां सामने आने के बाद फ्राइड की 16 बिलियन डॉलर की वेल्थ महज कुछ ही दिनों में जीरो हो गई थी. यहां तक कि उन्हें एक ही दिन में 14.5 बिलियन डॉलर का नुकसान का सामना करना पड़ा है. एक दिन में उनके नेटवर्थ में लगभग 94 प्रतिशत की बड़ी हुई थी, जिसके बाद उनकी संपत्ति घट कर 991.5 मिलियन डॉलर रह गई थी, जबकि वह पहले 15.2 अरब डॉलर के मालिक थे. 

यह भी पढ़ें 
क्रिप्टोएक्सचेंज FTX फाउंडर सैम बैंकमैन फ्राइड गिरफ्तार, एक दिन में उठाया था 14.5 बिलियन डॉलर का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
ITR Deadline Alert: अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget