एक्सप्लोरर

Crude Oil Price: भारत की बढ़ने वाली है मुसीबत, कच्चे तेल के दाम 90 डॉलर प्रति बैरल छूने के कगार पर

Crude Oil Price Today: 3 अप्रैल 2024 यानि बुधवार को तेल उत्पादन करने वाले देशों ओपेक की बैठक होने वाली है. ये बैठक आने वाले दिनों में कच्चे तेल के दामों का दशा दिशा तय कर सकती है.

Crude Oil Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में भारी तेजी देखी जा रही है और जल्द ही ये 90 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकता है. ब्रेंट क्रू़ड ऑयल प्राइस 88.28 बैरल प्रति डॉलर के करीब ट्रेड कर रहा है. ऐसे में अपने ईंधन खपत को पूरा करने के लिए 80 फीसदी आयात पर निर्भर भारत के लिए आने वाले दिनों में कच्चा तेल भारत की मुश्किलों को बढ़ा सकता है. 

वैश्विकों जोखिमों और सप्लाई में रुकावटों के चलते कच्चे तेल के दामों में ये तेजी आई है. ब्रेंट क्रूड ऑयल प्राइस 90 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकता है जो फिलहाल 88.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. जबकि WTI क्रूड ऑयल प्राइस 84.75 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. 

3 अप्रैल 2024 यानि बुधवार को तेल उत्पादन करने वाले देशों ओपेक की बैठक होने वाली है. माना जा रहा है कि ये बैठक आने वाले दिनों में कच्चे तेल के दामों का दिशा दशा तय कर सकती है. जेपी मॉर्गन ने रूस के कच्चे तेल के उत्पादन घटाने के फैसले के बाद मई महीने तक 90 डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल के दाम जाने की भविष्यवाणी की है. हालांकि ये पहले होता नजर आ रहा है. 

ओपेक देश लगातार कच्चे तेल के उत्पादन को घटा रहे हैं. मार्च 2024 में 26.42 मिलियन बैरल प्रति दिन उत्पादन घटकर रह गया है जो फरवरी के मुकाबले 50,000 बैरल प्रति दिन कम है. अप्रैल में उत्पादन और घटने के आसार हैं जिसके चलते कच्चे तेल के दामों में तेजी देखी जा रही है. 

भारत की बढ़ेगी मुश्किल

भारत की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हाल ही में पेट्रोल डीजल के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की है. ये माना जा रहा कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर दाम घटाए गए हैं. लेकिन कच्चे तेल के दामों में उबाल आने के बाद तेल कंपनियों की लागत बढ़ेगी हालांकि चुनावों के चलते बढ़ती लागत का भार वो आम लोगों के ऊपर नहीं डाल सकेंगे. ऐसे में तेल कंपनियों का नुकसान बढ़ सकता है. वहीं कच्चे तेल के दामों में इजाफे के चलते महंगाई बढ़ने का खतरा है. जो कंपनियां कच्चे माल के तौर पर कच्चे तेल का उपयोग करती है मसलन पेंट्स कंपनियां उनकी लागत बढ़ सकती है. 

कच्चे तेल के दामों में उछाल से आरबीआई को भी झटका लगने वाला है. आरबीआई की तीन दिवसीय मॉनिटरी पॉलिसी बैठक बुधवार 3 अप्रैल से शुरू हो रही है. महंगाई में कमी की उम्मीद पाले आरबीआई को कच्चे तेल के दामों में तेजी से झटका लग सकता है. 

ये भी पढ़ें 

Vistara Airlines: क्रू मेंबर्स और पायलट्स के अभाव में विस्तारा की 70 और उड़ानें हो सकती है रद्द, DGCA ने एयरलाइंस से मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget