एक्सप्लोरर

World Cup Impact: वर्ल्ड कप का फायदा भारतीय एयरलाइन्स को, इतने लाख यात्रियों ने भरी उड़ान कि बन गया रिकॉर्ड

World Cup Final: क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल को देखने के लिए मची होड़ ने एक दिन में हवाई यात्रा करने वालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

World Cup Final: क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल ने एयरलाइन्स के लिए वो कर दिखाया, जो दीवाली भी नहीं कर पाई थी. एक दिन में हवाई यात्रा करने वालों का रिकॉर्ड टूट गया है. शनिवार को देश भर में लगभग 4.6 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की, जो कि अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है. इस साल दीवाली पर भी यात्रियों की संख्या में उछाल आया था. मगर, वर्ल्ड कप फाइनल के भारत के पहुंचने से लोगों में अहमदाबाद पहुंचने का उत्साह देखा गया और नया रिकॉर्ड बन गया. इस दौरान बढ़े हुए किराए से एयरलाइन्स ने जमकर कमाई भी की. 

त्योहारों में महंगे किराये ने तोड़ दिया था लोगों का दिल 

इस त्योहारी सीजन में कभी भी एक दिन में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या 4 लाख नहीं पहुंच पाई थी. इसका जिम्मेदार एयरलाइन्स को माना जा रहा था. उन्होंने बढ़ती मांग के चलते दीवाली से एक महीना पहले ही एयर फेयर में काफी इजाफा कर दिया था. इतने ज्यादा किराये के चलते बहुत बड़ी संख्या में लोग ट्रेन के एसी क्लास टिकटों की ओर चले गए. इससे एयरलाइन्स राह ताकती रह गईं. उनको काफी पहले से किराया बढ़ाने का दाव उल्टा पड़ गया. मगर, वर्ल्ड कप फाइनल के लिए लोगों ने 20 से 40 हजार रुपये के टिकट भी खरीदे. 

 

सिंधिया-अडानी ने दी बधाई  

विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बारे में सोशल मीडिया पर लिखा कि 18 नवंबर को भारतीय विमानन उद्योग ने इतिहास रच दिया. इस दिन हमने 4,56,748 पैसेंजर को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया. शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट ने भी एक दिन में सबसे ज्यादा पैसेंजर देखे. अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने X पर लिखा कि हमारे लिए ऐतिहासिक अवसर है. मुंबई एयरपोर्ट पर एक ही दिन में 1.61 लाख से भी ज्यादा यात्री पहुंचे.  

सितंबर से ही बढ़ा दिया था किराया 

एयरलाइन्स ने सितंबर के आखिरी सप्ताह से ही एडवांस बुकिंग का फेयर बढ़ाना शुरू कर दिया था. अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से शुरू होने जा रहे त्योहारी सीजन का फायदा उठाने के लिए विमानन कंपनियों के इस दाव का उल्टा असर हुआ और रेलवे का रुख कर लिया. मगर, दीवाली और छठ पूजा से वापस लौटने वालों और क्रिकेट ने एयरलाइन्स की झोली भर दी. लोगों ने खूम महंगे टिकट खरीदे सोमवार को अहमदाबाद से मुंबई की टिकट 18 से 28 हजार रुपये तक की है. साथ ही अहमदाबाद से दिल्ली का टिकट 10 से 20 हजार के बीच है. हालांकि, आगे यह किराया घटता दिख रहा है. 

ये भी पढ़ें 

PhysicWallah Layoff: फिजिक्स वाला में 120 एंप्लाइज की जाएगी नौकरी, क्यों लटकी यहां छंटनी की तलवार-जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
दीवाली तक दिल्ली में धरने-प्रदर्शनों पर लगे बैन, व्यापारियों की PM मोदी से गुहार
दीवाली तक दिल्ली में धरने-प्रदर्शनों पर लगे बैन, व्यापारियों की PM मोदी से गुहार
ग्रीन कार्ड बैन के बाद Microsoft ने दी सफाई, भारतीय-विदेशी कर्मचारियों पर क्या कहा?
ग्रीन कार्ड बैन के बाद Microsoft ने दी सफाई, भारतीय-विदेशी कर्मचारियों पर क्या कहा?
5 देशों को आपस में जोड़ेगी भारत की बिजली, सिंगापुर तक बिछेंगे तार
5 देशों को आपस में जोड़ेगी भारत की बिजली, सिंगापुर तक बिछेंगे तार

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
वैभव और नीतीश खेलेंगे दूसरा टी20? आकाश चोपड़ा ने बताई संभावित प्लेइंग XI
वैभव और नीतीश खेलेंगे दूसरा टी20? आकाश चोपड़ा ने बताई संभावित प्लेइंग XI
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 20 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 20 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget