एक्सप्लोरर

Traders Loss Due to Omicron: कोरोना के तीसरे लहर से ट्रेडर्स परेशान, शादियों के सीजन में 4 लाख करोड़ रुपये के व्यापार की उम्मीदें हुई ढेर

Marriage Season Trade Loss: कोरोना के तीसरे लहर के चलते आने वाले शादियों के सीजन में कोविड बंदिशों के चलते ट्रेड पर बड़ा असर पड़ने वाला है. 4 लाख करोड़ रुपये का ट्रेड अब डेढ़ लाख करोड़ का रह जाएगा.

Marriage Season Trade Affected: कोरोना के बढ़ते मामले और नए वैरिएंट ओमिक्रोन के असर के चलते देश के कई राज्यों में लॉकडाउन का खतरा मंडरा रहा है. नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू वैसे ही लागू हो चुका है ऐसे में कोरोना ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है 14 जनवरी को मकर सक्रांति के बाद से शादियों के सीजन के दूसरे चरण के दौरान बड़े कारोबार का सपना पाले बैठे थे. शादियों को लेकर बंदिशें लगाई जा सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Pension Scheme: पति-पत्नी को सलाना 10,000 रुपये पेंशन देने वाली मोदी सरकार की पेंशन योजना से 3.68 करोड़ लोग जुड़े, आपने एनरोलमेंट कराया या नहीं!

कोरोना से व्यापारी परेशान
देश भर में दूसरे चरण के शादियों के इस सीजन में लगभग 30 लाख से ज्यादा शादियों के जरिये लगभग 4  लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार होने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन कोरोना के तीसरे वेव के बाद कोविड पाबंदियों के चलते घटकर केवल डेढ़ लाख करोड़ ही होने का अनुमान है जिससे व्यापारियों में निराशा है. ट्रेडर्स की संस्था  कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा की अकेले दिल्ली में इस सीजन में लगभग ढाई लाख से ज्यादा शादियों होने का अनुमान था जिसके चलते बड़े कारोबार का अनुमान था जो घट गया है क्योंकि दिल्ली में अब शादियों में केवल 20 व्यक्तियों को आमंत्रित करने की सीमा तय कर दी गई है. देश के अन्य राज्यों में कहीं 50 या केवल सौ लोगों के शादियों में शामिल होने की अनुमति दी गई है. इसी प्रकार से कई अन्य प्रतिबन्ध भी शादियों से सम्बंधित गतिविधियों पर लगाए गए हैं जिसके कारण शादियों के सीजन में होने वाले बड़े व्यापार पर लअसर पड़ना लाजिमी है. 

ये भी पढ़ें: Public Privident Fund(PPF): बजट में पब्लिक प्रॉविडेंट फंड में निवेश की लिमिट को सलाना 3 लाख रुपये किया जाए, चार्टेड अकाउंटेंड की संस्था ने दिया सुझाव

रोजगार पर भी पड़ेगा असर 
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भारतीय और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा की जनवरी से लेकर मार्च के तीन महीनों में लगभग 17 मुख्य शादी मुहूर्त है  जिसके जरिये दिल्ली सहित देश भर में बैंक्वेट हाल, होटल, खुले लॉन, फार्म हाउस एवं शादियों के लिए अन्य अनेक प्रकार के स्थान पूरी तरह तैयार थे.  प्रत्येक शादी में सामान की खरीदारी के अलावा अनेक प्रकार की सर्विस को भी बड़ा व्यापार मिलता है जिसमें टेंट डेकोरेटर, फूल की सजावट करने वाले लोग, क्राकरी, कैटरिंग सर्विस, ट्रेवल सर्विस, कैब सर्विस, स्वागत करने वाले प्रोफेशनल समूह, सब्जी विक्रेता, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर, बैंड-बाजा, शहनाई, आर्केस्ट्रा, डीजे, बारात के लिए घोड़े, बग्घी, लाइट वाले सहित अन्य अनेक प्रकार की सर्विस के लिए बड़े व्यापार की संभावना होती है. इवेंट मैनज्मेंट भी एक बड़े व्यापार के रूप में उभरा है. कोविड संक्रमण में तेजी आने के बाद अब इन सब वर्गों में व्यापार काफी घट जाएगा और बड़ी संख्या में जिन लोगों को अस्थायी रोजगार मिलता था वो भी बेहद कम होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिसका था डर वही हुआ, 100 डॉलर के बेहद करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
जिसका था डर वही हुआ, 100 डॉलर के बेहद करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
टाटा ग्रुप की कंपनी में छंटनी की तैयारी, संकट में 4000 कर्मचारियों की रोजी-रोटी
टाटा ग्रुप की कंपनी में छंटनी की तैयारी, संकट में 4000 कर्मचारियों की रोजी-रोटी
मुफ्त में 3 गैस सिलेंडर, मिलेंगे 3000 रुपये; यहां सरकार ने लिया बड़ा फैसला
मुफ्त में 3 गैस सिलेंडर, मिलेंगे 3000 रुपये; यहां सरकार ने लिया बड़ा फैसला
आज रसोई गैस की कितनी है कीमत, 14.2 किलो वाला सिलेंडर महंगा हुआ या सस्ता?
आज रसोई गैस की कितनी है कीमत, 14.2 किलो वाला सिलेंडर महंगा हुआ या सस्ता?

वीडियोज

Abhishek Malhan ने खोले Roadies Rebirth के राज, Elvish Yadav और Prince Narula पर कही बड़ी बात
Hanuman Ansh की Producer Anupriya Nagar ने खोले फिल्म की सफलता और Baba के चमत्कार के राज
US-IRAN CONFLICT ट्रंप के खतरनाक प्लान से बढ़ा तनाव, ईरान के Pickaxe Mountain पर हमले की धमकी?
Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती
'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
Miss World 2026 Winner: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
इंसान के शरीर में सूअर की किडनी, इससे कितने दिन बच सकती है जान?
इंसान के शरीर में सूअर की किडनी, इससे कितने दिन बच सकती है जान?
Microsoft का अलर्ट! ऐसे हो रहे साइबर हमले, करोड़ों Phishing Emails का हुआ खुलासा
Microsoft का अलर्ट! ऐसे हो रहे साइबर हमले, करोड़ों Phishing Emails का हुआ खुलासा
Embed widget