एक्सप्लोरर

M&A Deals: स्टार्टअप और एमएसएमई के लिए आसान हुई ये डील, अब मंजूरी मिलने में नहीं लगेंगे महीने

Startup MSME Deals: अभी विलय व अधिग्रहण के सौदों के प्रस्तावों को मंजूरी देने के लिए कोई तय समयसीमा नहीं है. इस कारण अक्सर ऐसे सौदों के प्रस्तावों को मंजूरी मिलने में बहुत समय लग जाता है...

भारत सरकार ने एमएसएमई और स्टार्टअप सेक्टर की मदद करने के लिए नियमों में कुछ बदलाव किया है. जिन नियमों में बदलाव किए गए हैं, वे विलय एवं अधिग्रहण से संबंधित हैं. इसके बाद अब एमएसएमई और स्टार्टअप को ऐसे सौदों के लिए मंजूरी मिलने में कम समय लगेगा. बदले हुए नियम 15 जून से लागू होने वाले हैं.

ज्यादा से ज्यादा लगेगा इतना समय

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने एक मंगलवार का एक नोटिफिकेशन में बदलाव की जानकारी दी. नोटिफिकेशन के अनुसार, विलय एवं अधिग्रहण की प्रक्रिया को आसान व सरल बनाने के लिए इनकी मंजूरी से जुड़े नियमों को बदला गया है. अब एमएसएमई और स्टार्टअप को विलय एवं अधिग्रहण के सौदों के लिए 15 दिनों में मंजूरी मिल सकती है. वहीं मंजूरी मिलने में ज्यादा से ज्यादा 60 दिनों का समय लग सकता है.

यहां होगा बदलाव का फायदा

एमएसएमई और स्टार्टअप के लिए विलय एवं अधिग्रहण के सौदों की मंजूरी में लगने वाले समय को कम करने के इस कदम को कारोबार सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. पिछले कुछ सालों के दौरान स्टार्टअप और एमएसएमई के मामलों में विलय एवं अधिग्रहण के सौदों में तेजी आई है. अगर इन सौदों को मंजूरी मिलने में कम समय लगता है, तो और तेजी से ऐसे सौदे पूरे हो सकते हैं.

इन मामलों में स्वत: मिलेगी मंजूरी

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि विलय या अधिग्रहण के प्रस्तावों को या तो अधिकतम 60 दिनों में मंजूरी देनी होगी, या फिर अगर प्रस्ताव पर कोई आपत्ति होगी तो उसे संबंधित प्राधिकरण के समक्ष रखना होगा. अगर दोनों में से कुछ नहीं किया गया तो संबंधित सौदे को स्वत: मंजूरी मिल जाएगी यानी ऐसा मान लिया जाएगा कि उस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है.

अभी नहीं है कोई समयसीमा

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अगर रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज और ऑफिशियल लिक्विडेटर्स 30 दिनों के भीतर आपत्ति नहीं करते हैं तो सौदों को 15 दिनों में मंजूरी किया जा सकता है. वहीं अगर विलय या अधिग्रहण का प्रस्ताव आम लोगों अथवा कंपनी के कर्जदाताओं के हित में हुआ तो प्रस्ताव मिलने के 15 दिनों के भीतर उसे मंजूरी दी जा सकती है. अभी की बात करें तो विलय व अधिग्रहण के सौदों के प्रस्तावों को मंजूरी देने के लिए कोई तय समयसीमा नहीं है.

ये भी पढ़ें: ऐसे कैसे बनेगा नया रिकॉर्ड? पहले महीने ही सरकार को तगड़ा झटका, 75% कम हुआ ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget