एक्सप्लोरर

Gurugram Violence: मिलेनियम सिटी गुरूग्राम के माथे पर लगा दंगे का बदनुमा दाग, क्या निवेशकों का भरोसा रहेगा कायम?

Gurugram Violence News: ऑटोमोबाइल से लेकर, आईटी औऱ आईटी इनेबल्ड सर्विसेज क्षेत्री की दिग्गज कंपनियां गुरूग्राम में मौजूद है. रियल एस्टेट निवेश का भी ये प्रमुख केंद्र है.

Gurugram Communal Tension: बीते तीन दशक में भारत की आर्थिक तरक्की के लिए अगर किसी शहर को शोकेस करना हो तो इसकी प्रस्तुति के लिए हरियाणा के टेक सिटी गुरूग्राम से बेहतर कोई शहर नहीं हो सकता है जो भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति का सबसे प्रमुख केंद्रों में से एक है. गुरूग्राम को मिलेनियम सिटी की पहचान मिली हुई है. क्योंकि शहर की कनेक्टिविटी लोकेशन शानदार होने के साथ, निवेश के लिए यहां बेहतरीन माहौल है. साथ ही बिजनेस कैपिटल और विस्तार की क्षमता और यहां की लग्जरियस लाइफस्टाइल चार चांद लगाती है. लेकिन इस हफ्ते गुरूग्राम के आसपास के इलाकों और शहर से 50 किलोमीटर दूर नूंह में हुए साम्प्रदायिक दंगों ने आईटी और मैन्युफैक्चरिंग सिटी के तौर पर दुनियाभर में मशहूर गुरूग्राम के माथे पर बदनुमा दाग लगा दिया है जिसके धुलने में ना जाने कितना वक्त लग जाएगा. शायद ही गुरूग्राम वासी इसे कभी भूला पायेंगे.  

दिग्गज कंपनियों का है दफ्तर-फैक्ट्री 

गुरूग्राम में देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी, हीरो मोटोकोर्प, नेस्ले, कोक, पेप्पसी और भारती एयरटेल, टीसीएस, एचसीएल टेक, गूगल, पैनासॉनिक जैसी दिग्गज कंपनियों की फैक्ट्रियां या फिर दफ्तर है. इसके अलावा शहर में कई सर्विसेज क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के अलावा ऑटो एंसिलियरी कंपनियों का भी मैन्युफैक्चरिंग बेस है.  गुरूग्राम और नूंह में हुए साम्प्रदायिक तनाव के बाद कंपनियों को अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहना पड़ा. शर्मनाक बात ये है कि इस आईटी सिटी में इंटरनेट को बंद करना पड़ा. अब ये कंपनियां प्रशासन से निर्देश मिलने और हालात के सामान्य होने के बाद ही अपने कर्मचारियों को दफ्तर बुलाएंगी. कंपनियों को अपने कर्मचारियों की सुरक्षा की चिंता है.  

इनकम टैक्स भुगतान में 9वें पायदान पर 

गुरूग्राम का भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान का अंदाजा इनकम टैक्स विभाग के डेटा से लगाया जा सकता है जिसके मुताबिक इनकम टैक्स देने वाले टॉप शहरों में गुरूग्राम देश में 9वें स्थान पर है. पहले स्थान पर मुंबई है, इसके बाद दिल्ली, बेंगलूरू, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे  का नंबर आता है और इसके बाद गुरूग्राम है.  2011 के जनसंख्या डेटा के मुताबिक गुरूग्राम की आबादी करीब 15 लाख  है जिसमें 4.5 लाख लोग इनकम टैक्स का भुगतान करते हैं और यहां करीब 30,000 के करीब कंपनियां मौजूद है. ये सभी मिलाकर 2022-23 में कुल 40,000 करोड़ रुपये इनकम टैक्स का भुगतान किया था. 2012-21 के बाद से औसतन 20 फीसदी इनकम टैक्स कलेक्शन में ग्रोथ देखने को मिला है. और 2023-24 में इनकम टैक्स कलेक्शन 50,000 करोड़ रुपये के पार जाने की उम्मीद है. और ये ग्रोथ रेट बरकरार रहा तो इनकम टैक्स भुगतान करने के मामले में गुरूग्राम देश के पांच बड़े शहरों में शामिल होगा.  

प्रति व्यक्ति आय मामले में तीसरे स्थान पर 

गुरूग्राम हरियाणा का सबसे बड़ा बिजनेस सेंटर है. एसोचैम के मुताबिक, हरियाणा में होने वाले रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट में 70 फीसदी योगदान केवल गुरूग्राम का है जहां डीएलएफ समेत कई बड़ी रियल एस्टेट कंपनियां मौजूद है. देश के जीडीपी में गुरूग्राम की हिस्सेदारी 5 फीसदी है.  और प्रति व्यक्ति आय के मामले में चंडीगढ़ और मुंबई के बाद गुरूग्राम तीसरे स्थान पर है.  2022-23 में केवल गुरूग्राम से 36,000 करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन देखने को मिला था जबकि पूरे हरियाणा का जीएसटी कलेक्शन 45000 करोड़ रुपये के करीब रहा है. देश में मौजूद फॉर्च्युन 500 कंपनियों में से 50 फीसदी का दफ्तर गुरूग्राम में मौजूद है.  

रोजगार का प्रमुख केंद्र 

हजारों की संख्या में दिल्ली एनसीआर के आसपास के शहरों से लोग काम के लिए हर रोज गुरूग्राम आते हैं. ज्यादा कंपनियां की प्राथमिकता दिल्ली नोएडा से पहले गुरूग्राम में दफ्तर खोलना रहता है. लेकिन हाल के दिनों में शहर में जलजमाव ने वैसे ही इस शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सवाल खड़े किए हैं. और अब इस टेक सिटी में हुए धार्मिक उन्माद ने दुनियाभर में गुरूग्राम को कलंकित कर दिया है.  

ये भी पढ़ें 

Food Inflation: वित्त मंत्रालय की मंथली इकोनॉमिक रिव्यू में खाद्य महंगाई को लेकर जताई गई चिंता, सरकार-RBI को सतर्क रहने की दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: 10 रुपये के पेनी स्टॉक ने डॉमेस्टिक कस्टमर्स से हासिल किए 35 करोड़ के जबरदस्त ऑर्डर, 5% तक शेयरों में उछाल
10 रुपये के पेनी स्टॉक ने डॉमेस्टिक कस्टमर्स से हासिल किए 35 करोड़ के जबरदस्त ऑर्डर, 5% तक शेयरों में उछाल
Onion Price Hike: शनिवार से रुलाएगा प्याज, किसानों को मिली राहत लेकिन गड़बड़ा गया किचन का बजट
Onion Price Hike: शनिवार से रुलाएगा प्याज, किसानों को मिली राहत लेकिन गड़बड़ा गया किचन का बजट
Shrinkflation: दाम वहीं, सामान में कमी! जानें क्या है Shrinkflation का खेल? ब्रांड मालिक और किसानों का बिजनेस बढ़ाने का फॉर्मूला
दाम वहीं, सामान में कमी! जानें क्या है Shrinkflation का खेल? ब्रांड मालिक और किसानों का बिजनेस बढ़ाने का फॉर्मूला
Petrol-Diesel News: चक्का जाम की आशंका? पेट्रोल-डीजल के नए नियमों से ट्रांसपोर्टर परेशान, बढ़ सकता है मालभाड़ा
चक्का जाम की आशंका? पेट्रोल-डीजल के नए नियमों से ट्रांसपोर्टर परेशान, बढ़ सकता है मालभाड़ा

वीडियोज

Market ने Reject किया, Car Lovers ने नहीं! 6 Iconic Cars of India #autolive
Maserati GranCabrio India review: Best looking convertible? #maserati #autolive
नए अवतार में दिखी Tata Sierra EV, जल्द होगी Launch #autolive
Mannat:😱Vikrant की जिंदगी में हुई Manyata की एंट्री, Mannat के सिंदूर पर मंडराया सौतन का साया #sbs
'है जवानी तो इश्क होना है' में Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने बटोरी वाहवाही

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
Dhurandhar 2 OTT Release: 'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
Explained: 'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल ने सब कुछ मिटा दिया', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल...', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
राज्यसभा नामांकन रद्द मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
Embed widget