एक्सप्लोरर

5 मिनट में चार्ज हो जाती है ये चीनी इलेक्ट्रिक कार, चाहकर भी नहीं खरीद पाएंगे भारतीय यूजर्स! कहां फंस रहा पेंच?

India EV Market: चीनी इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी BYD को भारतीय बाजारों से बहुत ज्यादा मुनाफे की उम्मीद नहीं है. मामला चार्जिंग स्पीड को लेकर फंस रहा है.

India EV Market: इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी BYD हैदराबाद से लगभग 60 किलोमीटर दूर तेलंगाना के रंगारेड्डी में अपनी प्रोडक्शन फेसिलिटी यूनिट बनाने जा रही है. इस बीच, BYD ने सोमवार को एक नए चार्जिंग प्लेटफॉर्म की घोषणा की. इस चार्जिंग प्लेटफॉर्म के बारे में दावा किया गया है कि इससे गाड़ी में पेट्रोल डलवाने जितने समय में ही बैटरी पूरी चार्ज हो जाएगी. या यूं कि इसे चार्ज होने में बस 5 मिनट तक का ही वक्त लगेगा. 

भारत में कम बिक रही हैं इलेक्ट्रिक कारें

यह एक ऐसा क्रांतिकारी कदम है, जिससे आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य ही बदल जाएगा. भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इसलिए भी अभी तक इतने पॉपुलर नहीं हो पाए हैं क्योंकि इनकी चार्जिंग में बहुत ज्यादा वक्त लगता है. बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी के महीने में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में साल-दर-साल 1.9 परसेंट की गिरावट आई है और महीने-दर-महीने 18.2 परसेंट की गिरावट के साथ 139,025 यूनिट की ही बिक्री हो पाई है. 

चार्जिंग स्पीड को लेकर फंसा पेंच

मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक कार को चार्ज होने में 30 मिनट से लेकर 8-12 घंटे तक का वक्त लगता है, जो चार्जिंग स्टेशन की कैपेसिटी पर निर्भर करता है. ऐसे में BYD की पांच मिनट में चॉर्जिंग फीचर भारतीय यूजर्स के लिए गेम चेंजर साबित होगी. BYD  का नया  Super E प्लेटफॉर्म 1,000 kW तक की अल्ट्रा-हाई फास्ट चार्जिंग स्पीड देने की क्षमता रखता है. इसका फायदा चीन में तो उठाया जा सकता है, लेकिन भारत में इतनी तेज चार्जिंग स्पीड की सुविधा ही नहीं है.

फुल चार्ज होने में रात भर लगता है वक्त

भारत में ईवी चार्जिंग स्टेशन 7kW तक की स्पीड दे सकते हैं. बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने के लिए रात भर चार्जिंग पर रखने की जरूरत पड़ती है. यूजर्स पब्लिक डीसी फास्ट चार्जर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन यह भी बहुत ज्यादा फास्ट नहीं है.

भारत में पब्लिक डीसी फास्ट चार्जर 3-फेज एसी इनपुट पर बेस्ड होते हैं और इनका चार्जिंग आउटपुट 50kW से 120kW तक होता है. इस स्पीड में भी ईवी को चार्ज होने में 2-3 घंटे लगेंगे, जो काफी हद तक कार की बैटरी पर भी निर्भर करता है. कुछ भारतीय कारें 50/70 केवी से ज्यादा फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करती हैं. इसे देखते हुए पांच मिनट में ईवी चार्ज करने का BYD का दावा भारत में कुछ खास कमाल नहीं करने वाला. 

ये भी पढ़ें:

भारत में टेस्ला को कड़ी टक्कर देने की है तैयारी, अब चीनी कंपनी BYD देश के इस हिस्से में बनाने जा रहा अपना प्लांट

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच
Share Market Today: टमाटर सा लाल हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
टमाटर सा लाल हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
अभी से हो जाएं तैयार, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; क्रूड ऑयल पहुंचा 91 डॉलर के पार
अभी से हो जाएं तैयार, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; क्रूड ऑयल पहुंचा 91 डॉलर के पार

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget