एक्सप्लोरर

क्यों टेक लवर्स के बीच आते ही छा गया DeepSeek? ChatGPT को टक्कर देते हुए बढ़ा आगे

DeepSeek: टेक लवर्स और डेवलपर्स के बीच इस वक्त तेजी से मशहूर हो रहा DeepSeek एक ऐसा AI मॉडल है, जिसे बनाने में सिर्फ 6 लाख डॉलर का ही खर्च आया है. यह ChatGPT को जोरदार टक्कर दे रहा है.

DeepSeek: चीनी एआई मॉडल DeepSeek ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में धूम मचा दी है. चीन के इस नए AI मॉडल ने ऐप स्टोर पर OpenAI के ChatGPT को जोरदार टक्कर देते हुए सबसे ज्यादा डाउनलोड करने के मामले में आगे निकल गया है. अगर आप भी ट्विटर के रेगुलर यूजर हैं या गूगल न्यूज अक्सर चेक करते रहते हैं, तो आपने भी इसके बारे में जरूर होगा. 

आलम यह है कि चीनी कंपनी हांग्जो का बनाया यह AI चैटबॉट US ऐप स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है और इसने यह रफ्तार लॉन्च होने के महज एक हफ्ते में ही पकड़ी है. आज हम आपको इस खबर में DeepSeek की गहरी जानकारी देते हुए इसे डाउनलोड करने के प्रॉसेस के बारे में भी बताने जा रहे हैं. 

क्या है DeepSeek?

चीनी टेक कंपनी हांग्जो देश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित है. कंपनी की नींव लियान वेनफेंग ने रखी थी. माना जा रहा है कि इसे AI चैटबॉट ChatGPT को टक्कर देने के लिए ही लॉन्च किया गया है. इसका सस्ता और कम डेटा वाला मॉडल इसे अन्य अमेरिकी कंपनियों के मुकाबले अधिक दिलचस्प बना रहा है. रिसर्चर्स के अनुसार, इसे डेवलप करने में महज 6 मिलियन डॉलर ही लगे, जो कि एआई पर अमेरिकी टेक कंपनियों की खर्च की गई राशि से बहुत कम है. 

DeepSeek के अभी दो मॉडल हैं- R1 और R1 Zero. यूजर्स फिलहाल  R1 मॉडल को ही यूज कर सकते हैं. DeepSeek की एक और खासियत जो इसे लोकप्रिय बना रहा है वह है यह अभी बिल्कुल फ्री है. यानी कि बिना एक पैसा खर्च किए आप चैटबॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ में यह अनलिमिटेड भी है. 

कैसे करें डाउनलोड 

  • DeepSeek को ऐप स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है. आप चाहें तो इसे वेब पर chat.deepseek.com पर जाकर भी एक्सेस कर सकते हैं. 
  • कैसे करें इस्तेमाल
  • ऐप स्टोर के सर्च बटन पर जाकर DeepSeek टाइप करें. स्क्रीन पर ऐप दिखाई देने के बाद Get बटन को दबाएं.

वेब पर DeepSeek को ऐसे करें एक्सेस

  • पहले अपने ब्राउजर पर जाकर chat.deepseek.com टाइप करें. 
  • अब लॉग इन करने के लिए आप अपना गूगल आईडी, पासवर्ड डालें.
  • इसका इंटरफेस ChatGPT से काफी हद तक मिलता-जुलता है. आपको बस डायलॉग बॉक्स पर अपने सवाल टाइप करने होंगे और AI चैटबॉट के जवाब के लिए इंतजार करना होगा. 

ये भी पढ़ें:

'मुझे गर्व हो रहा...'अर्जुन अवॉर्ड विनर शीतल देवी ने खरीदी स्कॉर्पियो, आनंद महिंद्रा की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget