एक्सप्लोरर

मान गए जिनपिंग: अमेरिका में फिर से रेयर अर्थ एलिमेंट्स भेजने के लिए तैयार हुआ चीन, अप्रैल में रोक दी थी शिपमेंट

US-China: गुरुवार को ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बीच फोन पर 90 मिनट तक बातचीत हुई, जिसके बाद ट्रंप ने चीन से फिर से रेयर अर्थ एलिमेंट्स की शिपिंग की जानकारी दी.

US-China: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एयर फोर्स वन पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका में फिर से रेयर अर्थ एलिमेंट्स भेजने के लिए तैयार हो गए हैं. चीन ने अप्रैल में इनके निर्यात पर रोक लगा दी थी.

इन 7 REEs के एक्सपोर्ट पर लगी थी रोक

चीन ने समारियम, गैडोलीनियम, यिट्रियम, डिस्प्रोसियम, टेरबियम, स्कैंडियम और ल्यूटेटियम इन सात रेयर अर्थ तत्वों के अमेरिकी एक्सपोर्ट में रोक लगाने का फैसला लिया था. इनका इस्तेमाल डिफेंस और ऑटोमोबाइल सेक्टर में बढ़-चढ़कर होता है. इलेक्ट्रिक मोटर्स से लेकर एयरोस्पेस कॉम्पोनेंट्स तक बनाने में ये काम आते हैं. दोनों देशों के बीच बढ़ते टैरिफ वॉर के मद्देनजर चीन ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाने और उसे प्रभावित करने के लिए यह कदम उठाया था. 

दोनों देशों के बीच व्यापार पर फिर से बातचीत

ट्रंप ने को यह भी कहा कि अमेरिका और चीन के अधिकारी सोमवार, 9 जून को लंदन में बैठक कर दोनों देशों के बीच व्यापार पर चर्चा करेंगे. 

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, ''मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ट्रेजरी सेक्रेट्री स्कॉट बेसेंट, कॉमर्स सेक्रेट्री हॉवर्ड लुटनिक और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि व राजदूत जैमीसन ग्रीर सोमवार, 9 जून, 2025 को लंदन में चीनी अधिकारियों के साथ मिलकर ट्रेड डील पर बात करेंगे.''

ट्रंप-जिनपिंग के बीच फोन पर लंबी बातचीत

गुरुवार को ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 90 मिनट तक हुई बातचीत के बाद इसका ऐलान किया गया. इस फोन कॉल के बाद ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर चल रहे तनाव को जल्द ही सुलझाया जा सकता है. 

इससे पहले दोनों देशों के अधिकारियों के बीच 12 मई को जिनेवा में बैठक हुई थी. इस दौरान, दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए गए हाई टैरिफ को काफी हद तक कम कर देने की जानकारी दी थी. इस बैठक का ही नतीजा रहा कि अमेरिका ने चीनी आयात पर टैरिफ को 145 से घटाकर 30 परसेंट तक कम कर दिया. बदले में चीन ने भी अमेरिकी आयात पर टैक्स को 125 परसेंट से 10 परसेंट कम कर दिया. 

 

ये भी पढ़ें:

जापान में बंद होने जा रहा है मारुति सुजुकी स्विफ्ट का प्रोडक्शन, क्या चीन है इसके पीछे जिम्मेदार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget