एक्सप्लोरर

चीन की DeepSeek AI ने तबाह कर दिया अमेरिकी बाजार, एक दिन में हुआ 1 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान

सोमवार को नैस्डैक 100 इंडेक्स में 3% की गिरावट आई, जो पिछले 6 हफ्तों में सबसे बड़ी गिरावट है. इस गिरावट से नैस्डैक 100 लगभग सपाट हो गया और इसका मूल्य शुक्रवार की तुलना में 1 ट्रिलियन डॉलर कम हो गया.

चीन की DeepSeek AI ने अमेरिकी बाजार में बड़ी तबाही मचा दी है. आलम ये है कि एक दिन में ही अमेरिकी शेयर बाजार के 1 ट्रिलियन डॉलर साफ हो गए. दरअसल, बीते दो वर्षों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीकें अमेरिकी शेयर बाजार के निवेशकों के लिए वरदान साबित हो रही थीं.

2023 की शुरुआत से नैस्डैक 100 इंडेक्स में 92 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे $14 ट्रिलियन से अधिक की संपत्ति जुड़ी और बड़ी टेक कंपनियों के मालिकों ने अरबों कमाए. लेकिन, जैसे ही चीन की DeepSeek AI ने अपनी नई तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन किया, लोगों के होश उड़ गए. इसके अलावा इसकी लागत इतनी कम है कि उसने दूसरे बड़े AI प्लेटफॉर्म्स को चिंता में डाल दिया है.

ट्रंप की योजना को हो सकता है बड़ा नुकसान

हाल ही में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा AI में 500 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा के बाद, S&P 500 इंडेक्स ने एक नया रिकॉर्ड बनाया. Nvidia कॉर्प के पास सबसे बेहतरीन चिप्स थे और Meta Platforms Inc., OpenAI जैसी कंपनियां AI के क्षेत्र में आगे मानी जाती थीं.

लेकिन, चीन की नई AI स्टार्टअप DeepSeek ने इस तस्वीर को बदल दिया. इस कंपनी का AI प्लेटफॉर्म न केवल तकनीकी रूप से अमेरिकी कंपनियों के बराबर या बेहतर साबित हुआ, बल्कि इसे कम लागत और बेहद कम ऊर्जा खपत के साथ काम करने में सक्षम बताया जा रहा है.

लगातार गिर रहा है अमेरिकी बाजार

DeepSeek AI के बाजार में आने के साथ ही सोमवार को नैस्डैक 100 इंडेक्स में 3 फीसदी की गिरावट आई, जो पिछले 6 हफ्तों में सबसे बड़ी गिरावट है. इस गिरावट से नैस्डैक 100 लगभग सपाट हो गया और इसका मूल्य शुक्रवार की तुलना में 1 ट्रिलियन डॉलर कम हो गया. Nvidia ने मार्च 2020 के बाद सबसे खराब दिन देखा, जहां इसका बाजार मूल्य 600 बिलियन डॉलर तक गिर गया.

NVIDIA के शेयरों में भारी गिरावट

चीनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस DeepSeek AI को लेकर चिंताओं के कारण पिछले दो सत्रों में NVIDIA कॉर्पोरेशन के शेयरों में 19.98 फीसदी की गिरावट आई है. पिछले सत्र में नैस्डैक पर Nvidia का शेयर 16.86 फीसदी गिरकर $118.58 पर बंद हुआ था. वहीं, शुक्रवार को शेयर 3.12 फीसदी गिरकर $142.62 पर आ गया. सोमवार को शेयर $124.80 पर खुला और इंट्राडे में $116.70 प्रति शेयर के निचले स्तर पर पहुंच गया. पिछले सत्र में कंपनी के मार्केट कैप को 600 बिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ.

ये भी पढ़ें: क्या बजट के बाद बढ़ जाएंगी सोने की कीमतें, गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, जानें आज का रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget