एक्सप्लोरर

Cheque Bounce Cases: चेक बाउंस के मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! दिया ये बड़ा आदेश, 1 सितंबर बड़ा बदलाव संभव

Supreme Court: चेक बाउंस मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच ने आदेश जारी करते हुआ कहा है कि इस तरह के मामलों की जल्द सुनवाई और उसके निपटारे के लिए एक विशेष अदालत बनाई जाएगी.

Cheque Bounce Cases: सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस (Cheque Bounce Cases) होने के केस में सख्त रुख अपना लिया है. अगर किसी व्यक्ति द्वारा जारी किया गया चेक बाउंस हो जाता है तो ऐसी स्थिति में अब उस पर सख्त कार्रवाई होगी. देश में बढ़ते चेक बाउंस के मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कड़ा रुख अपनाते हुए आदेश दिया है कि अब इस तरह के केस की जल्द से जल्द निपटारा किया जाएगा. इसके लिए कोर्ट ने विशेष अदालतों (Special Court)के गठन का आदेश दिया है.

चेक बाउंस के मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच ने आदेश जारी करते हुआ कहा है कि इस तरह के मामलों की जल्द सुनवाई और उसके निपटारे के लिए एक विशेष अदालत बनाई जाएगी. न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति एस रविंद्र भट की बेंच ने कहा है कि देश के कई राज्य जैसे महाराष्ट्र (Maharashtra), दिल्ली (Delhi),उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), राजस्थान (Rajesthan) और गुजरात में बड़ी संख्या में चेक बाउंस के मामले लंबित पड़े हैं. ऐसे में इस मामलों के जल्द निपटारे के लिए 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट' के तहत एक विशेष अदालत बनाई जाएगी. इससे चेक बाउंस के मामलों का निपटारा जल्द होगा.

1 सितंबर के बाद स्पेशल कोर्ट करेगा सुनवाई
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच ने कहा, 'हमने पायलट अदालतों के गठन के संबंध में न्याय मित्र के सुझावों को शामिल किया है. इसके लिए हमने समय सीमा भी दी है. यह 1 सितंबर 2022 के बाद से शुरू होनी है.' बेंच ने अपने आदेश में यह भी कहा कि इस आदेश को जल्द से जल्द लागू किया जाए. इसके साथ ही 21 जुलाई 2022 तक मामले का हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है. बता दें कि अब इस मामले पर अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी.

इस राज्य में चेक बाउंस के सबसे ज्यादा मामले
पूरे देश में चेक बाउंस के 44 लाख मामले लंबित हैं. इसमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में लंबित हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब महाराष्ट्र में 5.60 लाख के लंबित पड़े हैं. वहीं राजस्थान में 4.79 लाख केस, गुजरात में 4.37 लाख, दिल्ली में 4.08 लाख और उत्तर प्रदेश में करीब 2.66 लाख चेक बाउंस के केस लंबित पड़े हैं. यह सभी आंकड़े 13 अप्रैल 2022 तक के हैं. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट जल्द से जल्द इन मामलों के निपटाने के लिए सख्त है.

ये भी पढ़ें-

UPI Payment: बिना इंटरनेट के भी फीचर फोन से कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट, जानें पूरा प्रोसेस

EPFO: ईपीएफओ के पोर्टल पर पेंशनर्स को मिलती है घर बैठे सभी जानकारी, नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिस के चक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget