एक्सप्लोरर

Aadhar Card Update: हर 10 साल में आधार कार्ड को अपडेट करना होगा अनिवार्य? जानिए UIDAI ने क्या कहा

अगर आपके आधार कार्ड को बने 10 साल पूरे हो गए हैं, यानि इन 10 साल में आपको आधार को अपडेट नहीं किया हैं, तो उसे आप अपडेट कर सकते हैं. लेकिन ऐसा करना अनिवार्य हो गया है क्या? जानें

Aadhar Card Rule Change : आज हर नागरिक आधार कार्ड (Aadhar Card) का इस्तेमाल कर रहा हैं. इसकी आवश्यकता बच्चों को स्कूल में दाखिले से लेकर सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए पड़ती हैं. आधार कार्ड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. अगर आपके आधार कार्ड को बने हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं, यानि 10 साल से आपने अपना आधार एक बार भी अपडेट नहीं किया हैं, तो आप उसे आप अपडेट करवा सकते हैं. लेकिन ऐसा करना जरूरी नहीं हैं. आप इसे myAadhaar पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन या निकटतम आधार केंद्र पर जाकर ऑफलाइन भी अपडेट कर सकते हैं.

UIDAI ने किया आग्रह 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों से इस बारे में आग्रह किया हैं कि, जिन निवासियों को 10 साल पहले उनका ‘आधार’ नंबर जारी किया गया था, और जिन्‍होंने उसके बाद से इसे कभी भी अपडेट नहीं किया है, इस तरह के आधार नंबर धारकों को अपने-अपने दस्तावेजो को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. लेकिन ऐसा करना अनिवार्य नहीं हैं.

क्या करना हैं अपडेट 

केंद्र सरकार ने आधार कार्ड के नियमों में संशोधन करते हुए कुछ बदलाव किये है. आधार धारक अपने आधार के नामांकन की तारीख से हर 10 साल पूरे होने पर कम-से-कम एक बार जरूर पहचान और निवास प्रमाण-पत्र वाले दस्तावेजों का अपडेट करा सकते हैं. जिन निवासियों को 10 साल पहले उनका ‘आधार’ नंबर जारी किया गया था, और जिन्‍होंने उसके बाद इन वर्षों में इसे कभी भी अपडेट नहीं किया है. इस तरह के आधार नंबर धारकों को अपने-अपने दस्तावेजो को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित किया है, लेकिन यह जरूरी नहीं हैं.  

‘आधार’ नंबर ने दी पहचान

मालूम हो कि, पिछले दशक के दौरान ‘आधार’ नंबर भारत के निवासियों की विशिष्‍ट पहचान के एक प्रमाण-पत्र के रूप में उभरकर सामने आया है. लोगों द्वारा ‘आधार’ नंबर का उपयोग कई सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है. 1100 से अधिक सरकारी योजनाएं और कार्यक्रम सेवाओं के वितरण के लिए आधार आधारित पहचान पत्र का उपयोग किया जा रहा हैं. साथ ही कई वित्तीय संस्थान जैसे बैंक, एनबीएफसी, आदि ग्राहकों को प्रमाणित करने और ऑनबोर्ड करने के लिए आधार का उपयोग होता हैं.

ये मिलेगा फायदा 

‘आधार’ संबंधी दस्तावेजों को निरंतर अपडेट रखने से लोगों को जीवन यापन में आसानी होती है. सरकार से मिलने वाली सेवाओं को बेहतर ढंग से मुहैया कराना संभव हो पाता है. साथ ही सटीक प्रमाणीकरण को संभव करने में मदद मिलती है. यूआईडीएआई ने देश के निवासियों को अपने-अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित किया है, और यह राजपत्र अधिसूचना उसी दिशा में एक और अहम कदम है.

ये भी पढ़ें 

DA Hike: इस राज्य के कर्मचारियों को मिला न्यू ईयर गिफ्ट, डीए में हुई 4 फीसदी बढ़ोतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget