एक्सप्लोरर

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी काम की खबर, VRS के बाद पेंशन को लेकर सरकार ने बदले ये नियम

सीसीएस (एनपीएस के अंतर्गत लागू होने वाले यूपीएस) रुल्स 2025 के तहत अगर नई पेंशन स्कीम में केन्द्रीय कर्मचारी यूपीएस को लेना चाहते हैं तो फिर वे 20 साल की फुल सर्विस के बाद वीआरएस (वालेंट्री रिटायरमेंट सर्विस) ले सकते हैं.

Central Government Employees Pensions: अगर आप केन्द्रीय कर्मचारी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए बड़ी काम की हो सकती है. डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर की तरफ से मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

सीसीएस (एनपीएस के अंतर्गत लागू होने वाले यूपीएस) रुल्स 2025 के तहत अगर नई पेंशन स्कीम में केन्द्रीय कर्मचारी यूपीएस को लेना चाहते हैं तो फिर वे 20 साल की फुल सर्विस के बाद वीआरएस (वालेंट्री रिटायरमेंट सर्विस) ले सकते हैं. लेकिन फुल पेआउट उन्हें 25 साल की सर्विस के बाद ही मिलेगी.

क्या हुए नए बदलाव:

कर्मचारी 20 साल की सेवा के बाद वीआरएस ले सकते हैं. लेकिन पूरी पेंशन (फुल पेआउट) केवल 25 साल की सेवा पूरी करने के बाद ही मिलेगी. यह नियम सीसीएस (यूपीएस रुल्स 2025) के तहत लागू होगा. इसका फायदा उन कर्मचारियों को होगा जो एनपीएस (नई पेंशन स्कीम) के अंतर्गत आते हैं.

उदाहरण के लिए मान लीजिए किसी कर्मचारी ने 22 साल की सेवा के बाद वीआरएस ले लिया. ऐसे में उसे वीआरएस लेने की अनुमति मिल जाएगी. लेकिन पूरा पेंशन पेआउट उसे केवल तभी मिलेगा जब उसकी सेवा 25 साल पूरी हो जाएगी. यानी 22 साल की सर्विस के बाद वीआरएस लेने पर फुल बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे.

मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, ग्रिवेंसेज एंड पेंशंस की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि 25 साल के बाद ही फुल एश्योर्ड पेआउट दिया जाएगा, लेकिन जो कर्मचारी इससे पहले रिटायर करेंगे, उन्हें प्रो-राटा के आधार पर फायदे दिए जाएंगे.

मंत्रालय ने जारी किए बयान

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया है कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत कर्मचारियों को 20 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने का विकल्प दिया गया है. हालांकि, इस योजना का पूरा आश्वस्त भुगतान (Full Assured Payout) केवल तभी मिलता है जब कर्मचारी 25 साल की योग्यता सेवा पूरी करता है.

इसमें आगे कहा गया कि यदि कोई कर्मचारी 20 साल या उससे अधिक लेकिन 25 साल से कम सेवा पूरी करने के बाद VRS लेता है, तो उसे पेंशन प्रो-राटा आधार पर मिलेगी. इसका मतलब है कि जितने वर्ष की सेवा की गई है, उसके अनुपात में पेंशन की गणना की जाएगी. उदाहरण के तौर पर, यदि किसी ने 22 वर्ष की सेवा की है, तो उसे 25 वर्ष की पूरी पेंशन का 22/25 यानी 88% हिस्सा मिलेगा. हालांकि, यह भुगतान कर्मचारी को तभी मिलेगा जब वह अपनी नियमित सेवानिवृत्ति आयु (superannuation age) पर पहुंचेगा.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के 50% टैरिफ की चोट से पस्त ट्रेड, लगातार तीसरे महीने भारत के एक्सपोर्ट का हुआ ये हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?
साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?
माता-पिता की मौत के बाद FD के ब्याज पर कौन देगा टैक्स? जानिए क्या हैं नियम
माता-पिता की मौत के बाद FD के ब्याज पर कौन देगा टैक्स? जानिए क्या हैं नियम
राम मंदिर के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, FSSAI से मिली बड़ी मान्यता
राम मंदिर के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, FSSAI से मिली बड़ी मान्यता
ये फ्लाइट छात्रों को टिकट पर दे रही 10% छूट, जानें कब तक और कैसे उठाएं फायदा
ये फ्लाइट छात्रों को टिकट पर दे रही 10% छूट, जानें कब तक और कैसे उठाएं फायदा

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget