एक्सप्लोरर

CDSL की निवेशकों को सौगात, शेयरधारकों को एक शेयर के बदले में एक बोनस शेयर देने का एलान

CDSL Update: स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद से पिछले सात सालों में ये पहला मौका है जब बीएसई के सब्सिडियरी कंपनी सीडीएसएल ने निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला लिया है.

CDSL Bonus Issue: सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (Central Depository Services Limited) ने अपने शेयरधारकों को सौगात देने का एलान किया है. सीडीएसएल के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों को हर शेयर के बदले में एक बोनस शेयर देने पर अपनी मुहर लगा दी है. कंपनी के बोर्ड से मंजूरी मिलने के दो महीने बाद यानि एक सितंबर 2024 तक निवेशकों के बोस शेयर जारी कर दिया जाएगा. 

सीडीएसएल ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के पास फाइलिंग में बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10 रुपये के फेस वैल्यू एक शेयर के बदले में शेयरधारकों को एक बोनस शेयर देने की सिफारिश की है. रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों के पास सीडीएसएल के शेयर होंगे उन्हें शेयरहोल्डर्स, रेगुलेटरी अप्रूवल्स दूसरी मंजूरी के बाद  बोनस शेयर दिया जाएगा. कंपनी ने बताया है कि बोनस शेयर के लिए पात्रता रखने वाले शेयरधारक तय करने के लिए जल्द ही कंपनी रिकॉर्ड डेट की घोषणा करेगी.    

सीडीएसएल बोर्ड के शेयरधारकों को बोनस शेयर देने की घोषणा के बाद कंपनी का स्टॉक 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 2410 रुपये पर कारोबार कर रहा है. सीडीएसएल का स्टॉक एक मल्टीबैगर स्टॉक है जिसने स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद से ही निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है. 2017 में कंपनी स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुई थी. कंपनी ने आईपीओ में 149 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बाजार से पैसे जुटाये थे. और आईपीओ प्राइस से स्टॉक 15 गुना ऊपर ट्रेड कर रहा है. पिछले पांच वर्षों में शेयर ने 1000 फीसदी से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.  सीडीएसएल बीएसई की सब्सिडियरी कंपनी है जो सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी क्षेत्र में ऑपरेट करती है. 

कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 19 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 3 रुपये प्रति शेयर स्पेशल डिविडेंड यानि कुल 22 रुपये डिविडेंड निवेशकों के एजीएम में शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिलने के बाद दिया जाएगा. 17 अगस्त 2024 के एजीएम मीटिंग होगी. साथ ही 16 जुलाई डिविडेंड पाने का हकदार निवेशक निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है. 

ये भी पढ़ें 

IPO Listing: अलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स के शेयरों की शांत शुरुआत, 14 फीसदी प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget