एक्सप्लोरर

Aakash IPO: आकाश एजुकेशन सर्विसेज की होगी स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग, Byju's के बोर्ड ने दी IPO लॉन्च करने की मंजूरी

Aakash IPO Update: आईपीओ लॉन्च के प्रोसेस को आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही मर्चेंट बैंकरों की नियुक्ति की जाएगी.

Aakash IPO: देश की दिग्गज एजुकेशन टेक स्टार्टअप कंपनी Byju's इंजीनियरिंग मेडिकल जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली अपनी प्रीपेरेटरी कंपनी आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड (Aakash Education Services Limited) का आईपीओ ( Initial Public Offering) लॉन्च करने की तैयारी में है. 2024 के मध्य में आकाश एजुकेशन सर्विसेज का आईपीओ आ सकता है. 

Byju's ने कहा है कि कंपनी अपनी सब्सिडियरी कंपनी आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड का आईपीओ अगले साल  यानि 2024 के मध्य में लॉन्च करेगी.  Byju's के बोर्ड ने आकाश एजुकेशन सर्विसेज के आईपीओ की लॉन्चिंग पर मुहर लगा दी है. कंपनी ने आईपीओ के टाइमलाइन के बारे में बताते हुए कहा है कि जल्द ही आईपीओ को लॉन्च करने के लिए मर्चेंट बैंकरों की नियुक्ति का एलान किया जाएगा जिसके बाद  स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग की तैयारी शुरू कर दी जाएगी. 

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि आईपीओ (IPO)  के जरिए आकाश के इंफ्रास्ट्रक्चर में पूंजी डालने में मदद मिलेगी, साथ ही इसका विस्तार हो सकेगा. इसके अलावा देश के ज्यादा छात्रों को हाई क्वालिटी टेस्ट-प्रेप एजुकेशन को उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड का रेवेन्यू 2023-24 में 4000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है. तो कंपनी का ऑपरेशन प्रॉफिट (EBIDTA) 900 करोड़ रुपये रह सकता है.  

दो वर्ष पहले अप्रैल 2021 में  Byju's ने  आकाश एजुकेशन सर्विसेज को 950 मिलियन डॉलर या 7100 करोड़ रुपये में खऱीदा था. इस अधिग्रहण के बाद से ही आकाश एजुकेशन के मुनाफे में 3 गुना की बढ़ोतरी हो चुकी है.  देशभर में आकाश एजुकेशन को 325 सेंटर्स हैं जहां 4 लाख से ज्यादा छात्र आईआईटी-नीट (IIT - NEET) की तैयारी के लिए पढ़ाई करते हैं.  

पहले आकाश एजुकेशन सर्विसेज इसी वर्ष 2023 में आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में थी जिसे कंपनी ने टाइमलाइन को बढ़ाकर 2024 कर दिया है. इस आईपीओ के लॉन्च होने के बाद आकाश एजुकेशन सर्विसेज को 3 से 4 बिलियन डॉलर का वैल्यूएशन मिलने का अनुमान है. 

ये भी पढ़ें 

Defence Sector Stocks: डिफेंस स्टॉक्स ने लूट ली महफिल, HAL- BDL और मझगांव डॉक समेत 4 कंपनियों के शेयर लाइफटाइम हाई पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे कर्मचारियों के लिए फेस्टिव बोनस का ऐलान जल्द, 1865 करोड़ का भुगतान करेगी सरकार
रेलवे कर्मचारियों के लिए फेस्टिव बोनस का ऐलान जल्द, 1865 करोड़ का भुगतान करेगी सरकार
Influencer ने फॉलोअर्स से मांगी मिठाई, लोगों ने COD पर घर भेजे फ्रिज-टीवी और AC
Influencer ने फॉलोअर्स से मांगी मिठाई, लोगों ने COD पर घर भेजे फ्रिज-टीवी और AC
देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget