एक्सप्लोरर

Byju CEO: बायजू सीईओ अर्जुन मोहन का इस्तीफा, रविंद्रन की वापसी का रास्ता साफ 

Byju Raveendran: अर्जुन मोहन को 10 महीने पहले ही यह पद सौंपा गया था. ऐसा माना जा रहा है कि आकाश इंस्टीट्यूट की जिम्मेदारी न मिलने के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है.

Byju Raveendran: बायजू रविंद्रन अपनी कंपनी बायजू (Byju's) पर पकड़ फिर से मजबूत करना चाहते हैं. इसलिए वह बायजू का कंट्रोल अपने हाथ में लेने जा रहे हैं. बायजू के सीईओ अर्जुन मोहन (Arjun Mohan) ने इस्तीफा देकर उनके लिए रास्ता साफ कर दिया है. अब बायजू रविंद्रन 4 साल बाद इस पद पर वापसी करेंगे. एडटेक कंपनी बायजू पिछले काफी समय से कई विवादों में फंसी है. कंपनी के फाउंडर बायजू रविंद्रन (Byju Raveendran) और इसके शेयरधारकों के बीच कानूनी विवाद जारी हैं. शेयरधारक उन्हें पद से हटाना चाहते हैं जबकि रविंद्रन कंपनी छोड़ने की बजाय अपनी पकड़ और मजबूत करते जा रहे हैं. 

10 महीने पहले ही संभाली थी कंपनी 

अर्जुन मोहन को बायजू का इंटरनेशनल बिजनेस देखने के लिए 10 महीने पहले ही लाया गया था. कंपनी ने कहा है कि फिलहाल वह बाहरी सलाहकार की जिम्मेदारी निभाएंगे. बायजू रविंद्रन अब कंपनी का कामकाज देखेंगे. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन मोहन ने पद छोड़ने की पुष्टि कर दी है. बायजू रविंद्रन ने कहा कि अर्जुन मोहन ने कठिन समय में कंपनी को सही दिशा दिखाई. हम उनके नेतृत्व के आभारी हैं. आगे भी उनसे सलाह लेते रहेंगे.

आकाश की जिम्मेदारी की थी अर्जुन मोहन को आस 

सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि अर्जुन मोहन को उम्मीद थी कि उन्हें आकाश इंस्टीट्यूट (Aakash Institute) की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. मगर, हाल ही में कंपनी ने यह जिम्मेदारी पियरसन इंडिया के पूर्व एमडी दीपक मेहरोत्रा को सौंप दी थी. यह अर्जुन मोहन के लिए एक झटका था. बायजू की खस्ता हालत और आकाश में बड़ी जिम्मेदारी न मिलने के चलते अर्जुन के लिए कुछ खास अवसर बचे नहीं थे. इसलिए उन्होंने स्वतंत्र होकर कुछ नया करने के लिए इस्तीफा दिया है.

कई तरह के संकट का सामना कर रही बायजू 

बायजू को इस समय कई मोर्चों पर एक साथ लड़ाई लड़नी पड़ रही है. शेयरहोल्डर्स से विवाद के चलते वह नगदी संकट से जूझ रही है और मुश्किल से कर्मचारियों की सैलरी दे पा रही है. उसने बेंगलुरु छोड़कर अपने सारे ऑफिस बंद कर दिए हैं. साथ ही कंपनी में कई राउंड की छंटनी भी हो चुकी है. साथ ही कंपनी का राइट्स इश्यू भी विवादों में फंसा हुआ है. यह राइट्स इश्यू कंपनी ने 99 फीसदी कम वैल्युएशन पर किया है.

ये भी पढ़ें 

Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा को इजराइल ईरान जंग में भा गई एक चीज, बोले- हमें भी इसकी सख्त जरूरत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच, 189 करोड़ में लीज पर लिया ऑफिस
मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच, 189 करोड़ में लीज पर लिया ऑफिस
कश्मीर जाने वालों के लिए खुशखबरी, श्रीनगर में रात की फ्लाइट फिर शुरू
कश्मीर जाने वालों के लिए खुशखबरी, श्रीनगर में रात की फ्लाइट फिर शुरू
Gen Z के भरोसे Amazon-Myntra का बिजनेस, युवा तय कर रहे हैं फैशन ट्रेंड
Gen Z के भरोसे Amazon-Myntra का बिजनेस, युवा तय कर रहे हैं फैशन ट्रेंड
फ्लाइट टिकट के दामों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं, सरकार का बड़ा बयान
फ्लाइट टिकट के दामों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं, सरकार का बड़ा बयान

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget