एक्सप्लोरर

Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा को इजराइल ईरान जंग में भा गई एक चीज, बोले- हमें भी इसकी सख्त जरूरत 

Israel Iran Conflict: आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक पत्रकार को जबाव देते हुए कुछ ऐसा लिखा कि सभी की नजर इस पर टिक गई. उन्होंने कहा कि हमें भी ऐसी चीजों पर पैसा खर्च करना चाहिए.

Israel Iran Conflict: कई दिनों के बाद इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष आखिरकार भड़क ही गया. इस संघर्ष पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है. इस दौरान महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को कुछ ऐसा दिख गया कि वह इसकी प्रशंसा करने से खुद को रोक ही नहीं सके. उन्होंने सोशल मीडिया पर जाकर लिख दिया कि हमें भी इस सिस्टम की सख्त जरूरत है.

आनंद महिंद्रा ने किस बात की तारीफ की

दरअसल, दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा इजराइल के मिसाइल डिफेंस सिस्टम की तारीफ कर रहे थे. उन्होंने लिखा कि भारत को भी हमला करने वाले शस्त्रों के साथ ही आयरनक्लेड डिफेंस जैसे सिस्टम को विकसित करना होगा.

शनिवार को ईरान ने किया था इजराइल पर हमला 

दरअसल, सीरिया में इजराइल के हमले में ईरानी सेना के कुछ अफसर मारे गए थे. इसके बाद से ही दोनों देशों में धमकियों का दौर जारी था. आखिरकार शनिवार को ईरान ने ड्रोन और रॉकेट अटैक इजराइल पर कर दिया. मगर, यह हमला असफल साबित हो गया क्योंकि ईरान की तरफ से आए 99 फीसदी रॉकेट को इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया. इससे जुड़े फोटो और वीडियो भी सोशल आए हैं. 

आनंद महिंद्रा ने की एयर डिफेंस सिस्टम की तारीफ 

इसके बाद आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पत्रकार को जबाव देते हुए लिखा कि इजराइल के पास आयरन डोम (Iron Dome) से भी ज्यादा डिफेंस सिस्टम मौजूद हैं. उनके पास लंबी दूरी तक इंटरसेप्ट करने वाला सिस्टम डेविड स्लिंग (David Sling) है. इसके अलावा उनके पास एरो 2 और 3 सिस्टम भी हैं. इसके अलावा उन्होंने आयरन बीम भी विकसित की है, जिसके जरिए लेजर निकलते हैं. इसके बाद उन्होंने इंडिया को भी ऐसे सिस्टम पर निवेश करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने लिखा कि हमें अपना फोकस और पैसा इस दिशा में भी लगाना चाहिए.

99 फीसदी रॉकेट हवा में ही मार गिराए गए

रविवार सुबह इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के प्रवक्ता डेनियल हेगरी ने भी कहा था कि लगभग 100 रॉकेट हमारी तरफ दागे गए. इनमें से 99 फीसदी हवा में ही मार गिराए गए. हमें अभी तक इस हमले से कोई नुकसान नहीं हुआ है. ईरान ने पहली बार इजराइल पर सीधा हमला किया है.

ये भी पढ़ें 

Air India: तेल अवीव नहीं जाएगी एयर इंडिया की फ्लाइट, ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते लिया फैसला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget