एक्सप्लोरर

सर्राफा बाजार में चांदी के दाम गिरेः सोने में दिखे नरमी के संकेत

नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से सोने और चांदी के दाम में तेजी देखी जा रही थी पर आज सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है. ग्लोबल बाजारों में नरमी के संकेत के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 29,900 रुपये प्रति दस ग्राम के पिछले स्तर पर स्थिर रहा वहीं चांदी 150 रुपये गिरकर 42,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. लोकल स्तर पर इंडस्ट्रियल यूनिट्स की कमजोर मांग के बीच आज सोने की कीमतों पर भी दबाव दिखा.

दिल्ली बाजार में सोना 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता की कीमत क्रमश: 29,900 और 29,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा. कल इसमें 50 रुपये की गिरावट आई थी. हालांकि सोने की गिन्नी भी 24,500 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही.

चांदी तैयार 150 रुपये की गिरावट के साथ 42,800 रुपये प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 325 रुपये की गिरावट के साथ 42,255 रुपये प्रति किलो के भाव बोली गयी. चांदी सिक्का 72,000 रुपये और बिकवाल 73,000 रुपये प्रति सैंकड़ा पर बिना बदलाव के स्थर रहे हैं.

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच स्थानीय हाजिर बाजार में इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का मैन्यूफैक्चरर्स की ओर से चांदी की मांग और खरीदारी कमजोर रही है. वहीं विदेशी बाजार में देखा जाए तो सिंगापुर में चांदी 0.16 फीसदी गिर कर 18.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी थी.

सर्राफा बाजार में चांदी के दाम गिरेः सोने में दिखे नरमी के संकेत

वायदा बाजार में आज सोने-चांदी के दाम वैश्विक स्तर पर कमजोर रूख और सटोरियों की मुनाफावसूली से वायदा बाजार में सोने का भाव आज 114 रुपये की गिरावट के साथ 29,316 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलीवरी के लिये सोना 114 रुपये या 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 29,316 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इसमें 557 लॉट के लिये कारोबार हुआ.

इसी तरह, अगस्त महीने की डिलीवरी के लिये सोना 95 रुपये या 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 29,470 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इसमें 18 लॉट के लिये कारोबार हुआ. विश्लेषकों के अनुसार सोने के वायदा भाव में गिरावट का कारण वैश्विक स्तर पर कमजोर रूख और प्रतिभागियों की मौजूदा स्तर पर मुनाफावसूली है. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 1,282.10 डालर प्रति औंस रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget