एक्सप्लोरर

बजट से युवाओं को क्या मिला? ये जवाब आपको खुश करेंगे

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बजट को सभी वर्गों के लिए काम का बजट बताया हैं. जहां विपक्ष का आरोप है कि इस बजट में युवाओं के लिए कुछ नहीं हुआ वहीं सरकार का कुछ और कहना है. हालांकि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश करते समय युवाओं का भी ध्यान रखा है और उसी की बानगी ये ऐलान साबित हो सकते हैं. तो जानें कि इस बजट से देश के युवाओं को क्या मिला है.

युवाओं के लिए इस बजट से निकली ये सौगात मौजूदा समय में महज 60 जिलो में मौजूद प्रधानमंत्री कौशल केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी. इसके लिए सरकार 600 से भी ज्‍यादा जिलो में प्रधानमंत्री कौशल केंद्रों बनवाएगी. वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में प्रधानमंत्री कौशल योजना को 600 से भी ज्‍यादा जिलो में पहुंचाने का प्रस्‍ताव रखा है. स्किल इंडिया मिशन को भी मजबूत किया जाएगा.

संकल्‍प (स्किल एक्‍वीजिशन एंड नॉलेज अवेयरनेस फॉर लाइवलीहुड प्रमोशन प्रोग्राम) लॉन्‍च वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने संकल्‍प कार्यक्रम लॉन्‍च करने का ऐलान किया है. इसके लिए 4000 करोड़ रुपए का आवंटन किया जाएगा. युवाओं को कारोबार, बाजार संबंधी ट्रेनिंग देने के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल होगा. 3.5 करोड़ से भी ज्‍यादा युवाशक्ति को इसका फायदा मिलेगा. वित्‍त मंत्री के युवाओं के लिए संकल्‍प प्रोग्राम के लिए 4 हजार करोड़ रुपए देने के प्रस्‍ताव के तहत 3.5 करोड़ से भी ज्‍यादा युवाओं को मार्केट ट्रेनिंग दी जाएगी.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी हायर एजुकेशन के सभी प्रवेश परीक्षा लेने के लिए अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बनाई जाएगी और यही इनके परीक्षा लेगी. सीबीएसई और अन्‍य एजेंसियों को इस जिम्‍मेदारी से मुक्‍त कर दिया गया है. बजट में जेटली ने हायर एजुकेशन के लिए यूजीसी में कई रिफॉर्म्‍स करने का प्रस्‍ताव रखा है. इसमें कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को स्‍वायत्‍तता देने पर भी जोर दिया गया है

स्किल एक्‍वीजिशन एंड नॉलेज अवेयरनेस फॉर लाइवलीहुड प्रमोशन प्रोग्राम (स्‍ट्राइव) अरुण जेटली ने बजट दस्तावेज में 2,200 करोड़ रुपए इंडस्ट्रियल वैल्‍यू इनहांसमेंट (स्‍ट्राइव) के अगले फेज के लिए जारी करने का ऐलान किया है. बजट में वित्‍त मंत्री ने स्किल एक्‍वीजिशन प्रोग्राम के लिए 4 हजार करोड़ रुपये जारी करने का ऐलान किया. सालाना प्रशिक्षण की समीक्षा करने के लिए एक सिस्‍टम बनाने का प्रस्‍ताव भी बजट भाषण में रखा गया है. ये प्रोग्राम आईटीआई और अप्रेंटिस प्रोग्राम में ट्रेनिंग देने के लिए उपयोगी साबित होगा.

स्किल सेंटर्स खोलेगी सरकार बजट में वित्त मंत्री ने 100 स्किल सेंटर्स खोलने का ऐलान किया जिसके तहत 100 से ज्‍यादा इंटरनेशनल स्किल सेंटर्स भी स्‍थापित होंगे. यहां युवाओं को एडवासं ट्रेनिंग और विदेशी भाषाओं के कोर्स करने का मौका मिलेगा. विदेशों में काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं को भी फायदा इसी से मिलेगा.

5 हजार स्नात्कोत्तर सीटें हर साल बढ़ेगी सरकार की योजना हर साल 5 हजार पोस्‍ट ग्रैजुएट यानी स्नात्कोत्तर सीटें बढ़ाने की योजना है. ऑनलाइन एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्‍वयंम’ प्‍लैटफॉर्म को बनाया और बढ़ाया जाएगा. इसमें 350 से भी ज्‍यादा कोर्स ऑनलाइन मुहैया किया जाएंगे. इसके अलावा डीटीएच के जरिए भी स्‍वयंम तक पहुंच बनाई जा सकेगी.

आम बजट 2016-17 में इंफ्रास्ट्रक्चर और कारोबार को आसान बनाने पर खास जोर दिया गया है, जिससे रोजगार बाजार पर पॉजिटिव असर होगा. सरकार ने बजट में डिजिटलीकरण, कामकाज और राजनीति में पारदर्शिता, महिलाओं और युवाओं को मजबूत करने, शिक्षा की गुणवत्ता, ग्रामीण भारत पर जोर दिया है. ये सब कुल मिलाकर कई सेक्टर्स में नौकरियों को बढ़ाएंगे ऐसा माना जा सकता है. टीमलीज की सह-संस्थापक और ईवीपी रितुपर्णा चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘सीधे-सीधे बजट युवाओं के लिए टूरिज्म, फुटवियर और कपड़ा उद्योग में रोजगार का संकेत देता है. बुनियादी ढांचे पर जोर और कारोबार सरलता सरकार की विशेषरूप से मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में नौकरियां बढ़ाने की पहल के अनुरूप है.’’ आम बजट में स्मॉल एंड मीडियम इंडस्ट्री के लिए कॉर्पोरेट कर की दर को कम करने का प्रस्ताव किया गया है. निश्चित तौर पर इससे नौकरियों की संख्या में भी इजाफा होगा.

कुल मिलाकर बजट में नौकरियों का सीधा और प्रत्यक्ष ऐलान तो नहीं हुआ लेकिन इन तरीकों से युवाओं को नौकरी और रोजगार के मौके मुहैया कराने के लिए सरकार कोशिशें करती दिख रही है.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget