एक्सप्लोरर

Gold Silver Cheaper: सस्ता होगा सोना, चांदी के भाव में भी आएगी कमी, मोदी सरकार ने बजट में घटाया ये टैक्स

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में बजट पेश कर दिया. इस बजट में वित्त मंत्री ने सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम करने की मांग स्वीकार कर ली...

सोना-चांदी खरीदने वाले लोगों को बजट में शानदार तोहफा मिला है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करते हुए कीमती धातुओं पर टैक्स कम करने का ऐलान किया. सरकार के इस ऐलान के बाद देश में सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं की कीमतों में नरमी आने की उम्मीद है.

कस्टम ड्यूटी में हुई कटौती

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा कि सोना और चांदी के ऊपर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 फीसदी करने का प्रस्ताव किया जा रहा है. उसके अलावा उन्होंने प्लैटिनम के लिए भी कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6.4 फीसदी करने की जानकारी दी. सरकार के इस फैसले के अमल में आने के बाद सोना, चांदी जैसी कीमती धातुओं समेत प्लैटिनम की कीमतें भी कम होने की उम्मीद है.

लंबे समय से उठ रही थी मांग

आभूषण कारोबारी लंबे समय से कीमती धातुओं पर कस्टम ड्यूटी को कम करने की मांग कर रहे थे. अभी तक सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं पर कस्टम ड्यूटी की प्रभावी दर 15 फीसदी थी. कारोबारियों का कहना था कि 15 फीसदी की दर काफी ज्यादा है और इसके चलते उन्हें हजारों करोड़ रुपये का बोझ सहना पड़ रहा है. बहरहाल मोदी सरकार ने इस बार के बजट में कस्टम ड्यूटी कम करने की मांग पूरी कर दी है. अब सोना और चांदी पर कस्टम ड्यूटी की दर 15 फीसदी से कम होकर 6 फीसदी हो जाएगी. इससे बाहर से सोना और चांदी मंगाना सस्ता हो जाएगा, जिसका फायदा व्यापारियों से लेकर सोना-चांदी के आभूषण खरीदने वाले आम लोगों तक को मिलेगा.

इस साल इतना महंगा हो चुका सोना

सरकार ने यह राहत ऐसे समय दी है, जब देश में सोना और चांदी दोनों के भाव लगातार नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच रहे थे. सोने का भाव अभी 73,000 रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास मंडरा रहा है, जो साल 2024 की शुरुआत में 63,870 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यानी सिर्फ इस साल सोने की कीमतों में 15 फीसदी की तेजी आई है. अब कस्टम ड्यूटी कम होने से भाव में नरमी की उम्मीद है.

दरअसल रिकॉर्ड स्तर पर भाव के पहुंचने से मांग पर भी असर हो रहा था. कारोबारियों का कहना था कि सोने-चांदी की मांग, खास तौर पर जेवराती मांग कम हो रही है. भाव ज्यादा होने के चलते वैवहिक सीजन में भी मांग को बहुत सपोर्ट नहीं मिल पाया था.

ये भी पढ़ें: पहली नौकरी पर पीएफ खाते में मिलेंगे 15 हजार, रोजगार के लिए खास पैकेज का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे

वीडियोज

Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget