एक्सप्लोरर

Budget PF Contribution: पहली नौकरी पर पीएफ खाते में मिलेंगे 15 हजार, रोजगार के लिए खास पैकेज का ऐलान

Budget 2024 PF Contribution: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार का तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए. उनमें युवाओं के लिए रोजगार के पैकेज का ऐलान भी शामिल रहा...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मंगलवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश कर दिया. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में वित्त मंत्री ने युवाओं के लिए कई खास ऐलान किए. रोजगार सृजन फोकस्ड ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पहली बार वर्कफोर्स में शामिल होने वाले लाखों लोगों को सरकार अतिरिक्त पीएफ का लाभ देगी. इसके लिए सरकार अपनी ओर से उनके पीएफ खाते में 15 हजार रुपये जमा करेगी.

सरकार की 9 प्राथमिकताएं

वित्त मंत्री ने लोकसभा में बजट भाषण की शुरुआत करते हुए बताया कि सरकार ने 9 प्राथमिकताएं तय की हैं. सरकार के द्वारा इस बार के बजट में तय की गई प्राथमिकताएं हैं- कृषि उत्पादन बढ़ाने पर जोर, रोजगार और कौशल, समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय, विनिर्माण एवं सेवाएं, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और रिसर्च एवं डेवलपमेंट और अगली पीढ़ी के सुधार.

30 लाख युवाओं को होगा फायदा

वित्त मंत्री ने सरकार की दूसरी प्राथमिकता रोजगार और कौशल के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार को बढ़ावा देने वाली तीन योजनाओं की शुरुआत करेगी. उन योजनाओं में पीएफ का अतिरिक्त फायदा भी शामिल है. वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार पहली बार वर्कफोर्स का हिस्सा बनने वाले युवाओं को उनके पीएफ खाते में 15 हजार रुपये जमा करेगी. इस स्कीम से 30 लाख युवाओं को फायदा होने की उम्मीद है.

विनिर्माण में रोजगार का सृजन

केंद्र सरकार की इस स्कीम से देश में रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. उसके अलावा वित्त मंत्री ने युवाओं के लिए कौशल विकास पर ध्यान दिए जाने का भी ऐलान किया. उन्होंने कहा कि विनिर्माण सेक्टर में युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा. हर नए कर्मचारी के लिए कंपनियों को 2 साल तक हर महीने 3-3 हजार रुपये का रिम्बर्समेंट मिलेगा. इससे 50 लाख लोगों को लाभ होगा.

कामकाजी महिलाओं के लिए बनेंगे हॉस्टल

वित्त मंत्री ने कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जाने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे. इस कदम से महिलाएं वर्कफोर्स को जॉइन करने यानी काम करने के लिए प्रोत्साहित होंगी.

ये भी पढ़ें: युवाओं को मिलेंगे रोजगार, किसानों के लिए बड़े ऐलान! वित्त मंत्री के बजट भाषण की मुख्य बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget