एक्सप्लोरर

Budget 2023: बजट में कैपिटल गेन को लेकर हुए ये बदलाव, समझें अपने फायदे की बात

Capital Gain Tax: इस बार के बजट में वित्त मंत्री ने पूंजीगत लाभ (Capital Gain) को लेकर कुछ नए बदलावों का प्रस्ताव किया है. ये बदलाव शॉर्ट टर्म और लॉन्‍ग टर्म दोनों तरह के पूंजीगत लाभों पर लागू हैं...

Capital Gain Tax: वित्त मंत्री ने बजट में पूंजीगत लाभ से जुड़े कुछ प्रावधानों का प्रस्ताव किया है. इस आर्टिकल में मैं पूंजीगत लाभ से संबंधित मुख्य प्रस्तावों पर चर्चा करूंगा.

रेसिडेंशियल हाउस में निवेश कर लॉन्‍ग टर्म कैपिटल गेन प्राप्त करने पर कैप

अगर आप एक तय समय सीमा के भीतर एक रेसिडेंशियल हाउस खरीदने में निवेश करते हैं, तो मौजूदा कर कानून आपको दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ से छूट प्रदान करते हैं. धारा 54 आपको एक रेसिडेंशियल हाउस की बिक्री से हुए दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ पर छूट प्रदान करता है, लेकिन यह लाभ तभी मिलता है जब आप एक तय समय सीमा के भीतर घर खरीदने या बनाने में उसका इस्तेमाल करते हैं. इसी तरह, धारा 54एफ आपको रेसिडेंशियल हाउस के अलावा किसी भी संपत्ति की बिक्री पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ से छूट देता है, अगर तय समय के भीतर घर खरीदने या बनाने में निवेश करते हैं.

अभी इस बात को लेकर कोई पाबंदी नहीं है कि आप एक रेसिडेंशियल हाउस में निवेश कर कितनी रकम तक दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ से छूट का दावा कर सकते हैं. बजट में इसे लेकर 10 करोड़ रुपये का कैप लगाने का प्रस्ताव किया गया है, जो आप किसी रेसिडेंशियल हाउस में इन्वेस्ट कर धारा 54 या 54एफ के तहत छूट का दावा कर सकते हैं. यह बात ध्यान देने वाली है कि प्रस्ताव में इस बात को लेकर कोई पाबंदी नहीं है कि आप जो घर खरीद रहे हैं या बनाने पर जिसमें निवेश कर रहे हैं, उसकी वैल्यू कितनी है. अगर आपका निवेश दस करोड़ रुपये से ज्यादा भी है, तो भी आप सिर्फ 10 करोड़ रुपये के लिए ही कटौती का दावा कर सकते हैं.

अगर धारा 54 के मामले में पूंजीगत लाभ की पूरी राशि और धारा 54एफ के मामले में पूरी रकम का निवेश नहीं किया जाता है, तो उपलब्ध छूट आनुपातिक रूप से कम हो जाती है.

मार्केट लिंक्ड डिबेंचर्स पर कराधान

बाजार से जुड़े डिबेंचर वित्तीय बाजार में नए इनोवेशन हैं, जिसमें आपका रिटर्न किसी बाहरी प्रतिभूति या इक्विटी बेंचमार्क के रिटर्न से जुड़ा होता है. यह निवेशकों की पूंजी को सुरक्षा प्रदान करता है और साथ ही निवेशकों को संबंधित प्रतिभूति या सूचकांकों से मिलने वाले रिटर्न का हिस्सा बनने का मौका देता है. मौजूदा कानूनों में बाजार से जुड़े ऐसे डिबेंचर के कराधान पर कोई स्पष्टता नहीं है. बजट में बाजार से जुड़े ऐसे डिबेंचर को हस्तांतरित करने या भुनाने पर प्राप्त लाभ के कराधान के लिए व्यवस्था बनाने का प्रस्ताव किया गया है. वित्त मंत्री ने प्रस्ताव दिया है कि होल्डिंग अवधि के बावजूद बाजार से जुड़े डिबेंचर पर हुए किसी भी लाभ को अल्पकालिक पूंजीगत लाभ माना जाएगा. प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि लागत के अतिरिक्त निवेशक को इस तरह के हस्तांतरण पर हुए खर्च को लेकर कटौती का दावा करने की सुविधा मिलेगी, लेकिन ऐसे लेनदेन के लिए भरे गए किसी भी सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स पर किसी तरह की कटौती का लाभ नहीं मिलेगा.

(लेखक टैक्‍स एवं इंवेस्‍टमेंट एक्‍सपर्ट हैं, प्रकाशित विचार उनके निजी हैं.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG News: ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Gold Price: क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
200 Note: कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन
कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget