एक्सप्लोरर

Budget 2024: टैक्सपेयर्स को मिल सकती है बजट में सौगात, खपत बढ़ाने के लिए सरकार घटा सकती है इनकम टैक्स रेट!

Union Budget 2024: चुनावी नुकसान के बाद पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार पर महंगाई से परेशान मध्यमवर्ग को राहत देने का बड़ा दबाव है.

Union Budget 2024: जुलाई महीने में संसद के मानसून सत्र में मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया जा सकता है. और इस बात के पूरे आसार है कि सरकार देश में खपत को बढ़ाने के लिए पर्सनल इनकम टैक्स के मोर्चे पर कुछ कैटगरी वाले टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स में कमी कर बड़ी राहत दे सकती है. 

चुनाव के बाद सरकार पर दबाव 

रॉयटर्स ने दो सरकार सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है. लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत नहीं मिलने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार का गठन हुआ है. एनडीए के सहयोगियों दलों की बदौलत केंद्र में नई सरकार बनी है. लोकसभा चुनाव में युवाओं में बेरोजगारी, महंगाई और गिरती आय सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा विपक्ष ने बनाय़ा जिसका बीजेपी को बड़ा चुनावी नुकसान इन चुनावों में उठाना पड़ा है. ऐसे में सरकार पर भारी दबाव है. 

देश में सुस्त है खपत की रफ्तार 

भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी के साथ विकास कर रही है लेकिन देश में खपत की रफ्तार बेहद धीमी है. वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की जीडीपी 8.2 फीसदी के दर से बढ़ी है जो कि दुनिया में किसी भी देश की जीडीपी की रफ्तार से कहीं ज्यादा है. लेकिन खपत महज 4 फीसदी के रफ्तार से बढ़ी है. प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार बनाने के दावा करने के दौरान कहा कि उनकी सरकार का पूरा फोकस मिडिल-क्लास के सेविंग को बढ़ाने के साथ उनके जीवन स्तर में सुधार लाने पर रहेगा. सूत्रों ने अपना पहचान बताने से इंकार करते हुए कहा कि पर्सनल इनकम टैक्स में कटौती से देश में खपत को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी और मिडिल क्लास की सेविंग्स बढ़ेगी. वित्त मंत्रालय ने भी इस पर कोई भी कमेंट करने से इंकार कर दिया. 

15 लाख से ज्यादा आय वालों को मिलेगी राहत

रॉयटर्स के रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे टैक्सपेयर्स जिनकी सालाना आय 15 लाख रुपये से ज्यादा है उन्हें टैक्स के मोर्चे पर राहत दी जा सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में लागू किए गए नए इनकम टैक्स रिजीम में बदलाव किया जा सकता है जिसमें 15 लाख रुपये तक सालाना कमाने वालों को 5 से 20 फीसदी तक टैक्स चुकाना होता है जबकि 15 लाख रुपये से ज्यादा आय वालों को 30 फीसदी के दर से इनकम टैक्स का भुगतान करना होता है. 

टैक्स के बोझ से टैक्सपेयर्स परेशान 

एक सूत्र ने बताया कि 3 लाख से 15 लाख रुपये के बीच इनकम पांच गुना बढ़ता है लेकिन पर्सनल इनकम टैक्स रेट में 6 गुना की बढ़ोतरी देखने को मिलती है जो कि बहुत ज्यादा है. सरकार 10 लाख रुपये तक के इनकम वालों के लिए इनकम टैक्स रेट में कमी करने पर विचार कर रही है क्योंकि पुराने इनकम टैक्स रिजीम के तहत 10 लाख रुपये सालाना से ज्यादा आय वालों को 30 फीसदी के दर से इनकम टैक्स चुकाना होता है. इन फैसलों के चलते सरकार को टैक्स कलेक्शन के मोर्चे पर नुकसान होता है तो उसकी भरपाई खपत में बढ़ोतरी से की जा सकती है.    

ये भी पढ़ें 

जानें SIP से जुड़े सवालों का जवाब यहां पर, लार्ज-मिड और स्मॉल कैप में कौन है एसआईपी के लिए बेहतर?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लगातार 5 दिन से बढ़ रही कीमत, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच 89 डॉलर के पार क्रूड ऑयल
लगातार 5 दिन से बढ़ रही कीमत, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच 89 डॉलर के पार क्रूड ऑयल
12 अगस्त को कितना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? जानें अपने शहर का ताजा रेट
Petrol-Diesel Price Today: 12 अगस्त को कितना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? जानें अपने शहर का ताजा रेट
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget