एक्सप्लोरर

BSNL Customers: बीएसएनएल के सामने ‘अस्तित्व का संकट’, कर्मचारियों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

BSNL Employees Union: सरकारी दूरसंचार कंपनी के कर्मचारियों के यूनियन ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर दिक्कतों के बारे में आगाह किया है...

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के सामने इन दिनों अस्तित्व का संकट आया हुआ है. यह दावा है बीएसएनल एम्पलॉइज यूनियन का, जिसने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर यह मुद्दा उठाया है और हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है.

बीएसएनएल का गहराया संकट

सरकारी दूरसंचार कंपनी के कर्मचारियों के संगठन बीएसएनएल एम्पलॉइज यूनियन ने शनिवार 4 मई को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजे एक लेटर में कई मुद्दे उठाया है. यूनियन का कहना है कि भारी संख्या में ग्राहक बीएसएनल को छोड़कर जा रहे हैं. बकौल यूनियन, बीएसएनएल के ग्राहक हाई स्पीड डेटा सर्विस के अभाव में दूर जा रहे हैं, जिससे सरकारी कंपनी के सामने अस्तित्व का संकट पैदा हो गया है.

इस कारण दूर हो रहे हैं ग्राहक

यूनियन ने इसके लिए टीसीएस को जिम्मेदार बताया है. दरअसल बीएसएनएल पिछले कुछ समय से 4जी सेवाएं बहाल करने की दिशा में काम कर रही है. तेज प्रतिस्पर्धा वाले दूरसंचार क्षेत्र में टिके रहने के लिए तेज डेटा सर्विस काफी जरूरी है. एयरटेल, जियो, वोडाफोन आइडिया जैसी निजी दूरसंचार कंपनियां 5जी सेवाएं देना शुरू कर चुकी हैं. ऐसे में बीएसएनएल के पास 4जी सर्विस के भी नहीं होने से ग्राहक पलायन कर रहे हैं.

टीसीएस पर यूनियन ने लगाया आरोप

बीएसएनएल एम्पलॉइज यूनियन का कहना है कि सरकारी दूरसंचार कंपनी की 4जी सेवाओं में टीसीएस की वजह से देरी हो रही है, जिसे बीएसएनएल ने 4जी इक्विपमेंट की आपूर्ति करने और उनकी कमिशनिंग करने का ऑर्डर दिया है. यूनियन के अनुसार, टीसीएस ने 4जी इक्विपमेंट का फील्ड ट्रायल भी पूरा नहीं किया है और प्राइवेट आईटी कंपनी इसमें काफी समय लगा रही है.

पिछले वित्त वर्ष में कम हुए करोड़ों ग्राहक

लेटर में एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देकर बताया गया है कि ग्राहक किस तरह से बीएसएनएल से दूर जा रहे हैं. लेटर के अनुसार, मार्च 2024 में समाप्त हुए पिछले वित्त वर्ष के दौरान 1.8 करोड़ ग्राहक बीएसएनएल से दूर हो गए. उनमें से 23 लाख ग्राहक अकेले मार्च महीने में बीएसएनल को छोड़कर चले गए. इससे पता चलता है कि सरकारी बीएसएनएल के सामने उपस्थित संकट गंभीर है. यूनियन ने फिर से सुझाव दिया है कि बीएसएनएल को फिलहाल वोडाफोन आइडिया के नेटवर्क को यूटिलाइज कर 4जी सेवाओं की शुरुआत करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: पैसे नहीं कर पा रहे हैं खर्च, इस रईस के पास है 15 लाख करोड़ से ज्यादा कैश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget