एक्सप्लोरर

Special Session: जनवरी में इस छुट्टी वाले दिन भी खुलेगा शेयर बाजार, जानें क्यों होगा शनिवार को स्पेशल सेशन!

BSE and NSE: दीवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए बाजार खोला जाता है. मगर, इस बार 20 जनवरी को भी बाजार खोला जाएगा. इस स्पेशल सेशन में बहुत बड़ा बदलाव किया जाना है.

BSE and NSE: शेयर बाजार में सप्ताह पांच दिनों का ही होता है. आम तौर पर बाजार में सोमवार से कारोबार शुरू होता है और शुक्रवार तक नियमित कारोबार होता है. इस मामले में बस एक अपवाद दिवाली का त्योहार है. जैसे इस बार दिवाली वीकेंड पर होने के बाद भी बाजार खुला था. दिवाली के दिन बाजार के खुलने का कारण मुहूर्त ट्रेडिंग है. हालांकि अगले महीने यानी जनवरी 2024 में भी एक ऐसा दिन आने वाला है, जब छुट्टी वाले दिन भी बाजार खुलेगा और स्पेशल सेशन आयोजित किया जाएगा.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 20 जनवरी को स्पेशल लाइव सेशन (Special Live Session) आयोजित करने वाले हैं. इसके तहत प्री ओपन सेशन की शुरुआत सुबह 9 बजे होगी. इसके बाद 9.15 पर मार्केट ओपनिंग और 10 बजे क्लोजिंग होगी. दूसरा सेशन 11.15 से शुरू होकर 12.50 तक चलेगा. इस दौरान डिजास्टर रिकवरी साइट (Disaster Recovery Site) पर स्विच किया जाएगा.  

डीआर साइट से मार्केट और निवेशकों की सुरक्षा

आधिकारिक सूचना के मुताबिक, इस स्पेशल सेशन की शुरुआत शनिवार को की जाएगी. इसमें डीआर साइट (DR Site) पर स्विच करने का ट्रायल किया जाएगा. बीएसई और एनएसई पर प्री ओपनिंग सेशन के दौरान ट्रेडिंग करके चेक किया जाएगा कि डीआर साइट कैसा परफॉर्म कर रही है. इसकी मदद से ट्रेडिंग की किसी भी तरह के साइबर हमले से सुरक्षा की जा सकेगी. साइबर अटैक, सर्वर क्रैश या किसी भी अन्य समस्या से निपटने के लिए डिजास्टर रिकवरी साइट इस्तेमाल की जा सकेगी. इससे मार्केट और निवेशकों की सुरक्षा बनी रहेगी. 

सभी सिक्योरिटीज का अधिकतम प्राइस बैंड 5 फीसदी होगा

जानकारी के अनुसार, फ्यूचर और ऑप्शंस सेगमेंट में मार्केट 9.15 बजे खुलकर 10 बजे बंद होगा. इसके बाद डिजास्टर रिकवरी वेबसाइट पर यह 11.30 से खुलेगा और 12.30 पर बंद होगा. बीएसई और एनएसई ने घोषणा की है कि उस दिन डेरिवेटिव प्रोडक्ट सहित सभी सिक्योरिटीज का अधिकतम प्राइस बैंड 5 फीसदी होगा. म्यूचुअल फंड 5 फीसदी और फ्यूचर कॉन्ट्रेक्ट्स भी 5 फीसदी की रेंज पर ट्रेड करेंगे. 

सेबी और टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी के सुझावों पर किया जा रहा अमल 

इक्विटी और फ्यूचर कॉन्ट्रेक्ट्स के लिए तय किए गए प्राइस बैंड को डिजास्टर रिकवरी साइट पर भी लागू किया जाएगा. इसमें होने वाला कोई भी बदलाव डीआर साइट पर तुरंत दिखने लगेगा. बीएसई ने कहा कि डीआर साइट पर होने वाला ट्रांजिशन ठीक तरह से हो जाएगा. इसकी प्रक्रिया में कोई दिक्कत नहीं आएगी. यह प्रक्रिया सेबी और टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी के सुझावों के हिसाब से पूरी की जाएगी.

ये भी पढ़ें 

World's Richest Women: पहली बार किसी महिला ने बनाया 100 अरब डॉलर का साम्राज्य, जानिए कौन है इतिहास रचने वाली दुनिया की सबसे अमीर महिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget