एक्सप्लोरर

वाशरूम जाने पर महिला कर्मचारी से सिक लीव लेने को कहा, इस बॉस ने पार कर दीं हदें, सोशल मीडिया पर हुई फजीहत 

Work Life Balance: इस महिला कर्मचारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपना दुख जाहिर किया. इसके बाद लोगों ने ऐसे बॉस को आड़े हाथों ले लिया.

Work Life Balance: हर जगह नियमों को कंपनी और कर्मचारियों की सुविधा के लिए बनाया जाता है, मगर क्या हो जब यही नियम और कायदे सीमाएं पार करके आपके गले की फांस बन जाएं. कुछ ऐसा ही हुआ इस महिला के साथ, जिसे उसके बॉस ने बाथरूम जाने पर सिक लीव लेने को कह दिया. महिला कर्मचारी ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर बयां किया, जिसके बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई. 

नाजायज डिमांड करने वाले बॉस की निंदा

इस महिला कर्मचारी ने हाल ही में इस किस्से को रेडिट (Reddit) पर शेयर किया. उसने लिखा कि मैंने अपने काम के कारण कई बार लंच तक नहीं किया और तय घंटों से भी ज्यादा काम किया. मगर, मुझे सिर्फ वाशरूम में 8 मिनट बिताने के बाद ऐसा मैसेज आया कि या तो सिक लीव ले लो या फिर तुरंत काम पर लौटो. इसके बाद कई लोग इस महिला कर्मचारी के समर्थन में आ गए और नाजायज डिमांड करने वाले ऐसे बॉस की निंदा करने लगे. 

सिर्फ 8 मिनट ऑफलाइन होने पर आ गया वॉइसमेल 

उसने रेडिट पर लिखा कि मुझे सिर्फ 8 मिनट हुए थे कि बॉस का वॉइसमेल आ गया. उसने कहा कि तुरंत ऑनलाइन आओ या फिर छुट्टी डाल दो. मैं सिर्फ आठ मिनट के लिए ऑफलाइन हुई थी और वो मुझे सिक लीव लेने को बोल रहे हैं. मैंने पूरी मेहनत से काम किया है. कई बार बिना ब्रेक लिए और शिफ्ट खत्म होने के बाद भी काम किया है. मगर, फिर भी मेरे साथ ऐसा बर्ताव किया गया. 

अब योग्यता के हिसाब से दूसरी नौकरी तलाशेगी युवती

उसने आगे लिखा कि शुरुआत में वह इस बर्ताव को बर्दाश्त करना चाहती थी, मगर अब वह अपनी योग्यता के हिसाब से कोई दूसरी नौकरी तलाशेगी. रिटेल सेक्टर में काम करके थक चुकी है. यहां कस्टमर बुरा बर्ताव करते हैं. आपके सीनियर गलत भाषा का इस्तेमाल करते हैं. आपकी शिफ्ट कभी भी बदल दी जाती है. योग्यता के बिना भी काम पकड़ा दिया जाता है और मैकडोनाल्ड से भी कम वेतन मिलती है. उसने लिखा कि जब उसने पहली बार कंपनी ज्वाइन की थी, तब से अब तक माहौल बहुत गिर चुका है. 

लोगों ने दिए अलग-अलग सुझाव 

जैसे ही यह पोस्ट सामने आई लोगों ने उसे सहानभूति दिखते हुए अलग-अलग सुझाव दिए. सभी ने एक सुर में बॉस के इस बर्ताव को निंदनीय बताया. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. एक अन्य ने युवती को सलाह दी कि युवती को बिना डर के अपने सारे कानूनी ब्रेक लेने चाहि. एक ने मजाकिया लहजे में लिखा कि जल्द ही कंपनी बाथरूम पॉलिसी भी लेकर आएगी. एक ने लिखा कि पिछले 10 साल में हर सेक्टर में परिस्थितियां बदतर हो गई हैं. यही आज की सच्चाई है. 

ये भी पढ़ें 

Year Ender 2023: साल 2023 में टाटा ग्रुप ने भर दीं निवेशकों की झोलियां, रिलायंस और अडानी रह गए फिसड्डी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए आज इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा...
सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए आज इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा...
Meta में बड़े स्तर पर जॉब कट की आशंका, 16 हजार कर्मचारियों की नौकरियों पर मंडरा रहे संकट के बादल...
Meta में बड़े स्तर पर जॉब कट की आशंका, 16 हजार कर्मचारियों की नौकरियों पर मंडरा रहे संकट के बादल...
ईरान वॉर के तीसरे हफ्ते में पहुंचने पर बढ़ी पाकिस्तान की मुश्किलें, पेट्रोल पर 55 रुपये बढ़ाने के बाद अब लिया ये बड़ा फैसला
ईरान वॉर के तीसरे हफ्ते में पहुंचने पर बढ़ी पाकिस्तान की मुश्किलें, पेट्रोल पर 55 रुपये बढ़ाने के बाद अब लिया ये बड़ा फैसला
टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
मिडिल ईस्ट जंग का असर, एअर इंडिया, इंडिगो और कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती
मिडिल ईस्ट जंग का असर, एअर इंडिया-इंडिगो-कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
Lemon Coffee For Weight Loss: कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
जिनके पास पहले से है LPG कनेक्शन, PNG लेने के बाद क्या उन्हें भी सरेंडर करना पड़ेगा सिलेंडर? क्या है नया नियम
जिनके पास पहले से है LPG कनेक्शन, PNG लेने के बाद क्या उन्हें भी सरेंडर करना पड़ेगा सिलेंडर? क्या है नया नियम
Embed widget