एक्सप्लोरर

एक झटके में बंद कर दी एयरलाइन, एयरपोर्ट पर फंसे रह गए हजारों यात्री 

Airline Shut Down Operations: इन फंसे हुए यात्रियों को घर पहुंचाने के लिए हॉटलाइन शुरू की गई है. साथ ही कई एयरलाइन इन पैसेंजर्स की मदद करने के लिए आगे आई हैं.

Airline Shut Down Operations: सोचिए जरा अगर आप फ्लाइट टिकट बुक करा कर एयरपोर्ट पहुंच जाएं और वहां जाकर आपको पता लगे कि आप जिस एयरलाइन की फ्लाइट लेने वाले थे, वह बंद कर दी गई है. तो आप पर क्या गुजरेगी. कुछ ऐसा हुआ है ऑस्ट्रेलिया में. ऑस्ट्रेलिया की बजट एयरलाइन बोंजा (Bonza Airline) ने मंगलवार को एक झटके में अपनी सारी फ्लाइट एक साथ बंद कर दीं. एयरलाइन के इस फैसले से हजारों यात्री देश के विभिन्न एयरपोर्ट पर फंसे रह गए. फिलहाल सरकार इन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में जुट गई है. 

सिर्फ 15 महीने पहले ही शुरू हुई थी बोंजा एयरलाइन

बोंजा एयरलाइन लगभग 15 महीने पहले ही शुरू हुई थी. यह ऑस्ट्रेलिया की सबसे नई एयरलाइन थी. यह अपने कम किराए को लेकर जानी जाती थी. बोंजा एयरलाइन को अमेरिका की इनवेस्टमेंट फर्म 777 पार्टनर्स (777 Partners) का समर्थन प्राप्त था. बजट एयरलाइन ने बयान जारी करते हुए कहा कि हम कस्टमर्स से खेद व्यक्त करते हैं. मगर, अब बिजनेस को आगे चलाना संभव नहीं है. इसलिए बोंजा एयरलाइन की सभी सेवाएं मंगलवार से बंद की जाती हैं. एयरलाइन के सीईओ टिम जॉर्डन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के घरेलू विमानन सेक्टर के तगड़ी प्रतिस्पर्धा है. हम कस्टमर्स से माफी मांगते हैं और समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द निकालने की कोशिश करेंगे. 

कंतास और वर्जिन एयरलाइन से मिल रही थी कड़ी टक्कर 

रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में साल 2007 के बाद लॉन्च होने वाली पहली एयरलाइन बोंजा थी. उसे कंतास एयरलाइन (Qantas Airline) और वर्जिन एयरलाइन (Virgin Airline) से सीधी टक्कर लेनी पड़ रही थी. इन दोनों एयरलाइन का ऑस्ट्रेलिया में दबदबा है. इनकी बाजार हिस्सेदारी लगभग 90 फीसदी है. बोंजा एयरलाइन ने ऑस्ट्रेलिया के कई छोटे एयरपोर्ट को मेलबर्न और गोल्ड कॉस्ट जैसे बड़े शहरों से जोड़ दिया था. कंपनी ने सस्ते टिकट का खेल कर कंतास एयरलाइन और वर्जिन एयरलाइन से मुकाबला करना शुरू किया था. मगर, वह टिक नहीं पाई. 

फंसे हुए यात्रियों के लिए हॉटलाइन शुरू, एयरलाइन्स से मांगी मदद 

बोंजा एयरलाइन को पहले भी फ्लाइट कैंसिल करने और कई रूट पर उड़ान सस्पेंड करने के चलते यात्रियों की आलोचना झेलनी पड़ी थी. हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि बोंजा को सिडनी से टेक ऑफ और लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली है. इसके बाद से इसके भविष्य पर सवाल किए जाने लगे थे. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया सरकार ने फंसे हुए यात्रियों के लिए हॉटलाइन शुरू की है. देश की ट्रांसपोर्ट मंत्री कैथरीन किंग ने बताया कि कंतास एयरलाइन और वर्जिन एयरलाइन उनकी मदद करने को तैयार हैं. हम लोगों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें 

IMF Report: भारतीय इकोनॉमी पर आईएमएफ को पूरा भरोसा, बढ़ा दिया ग्रोथ का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget