एक्सप्लोरर

बस एक क्लिक और घर पहुंचेगा ब्रैंड न्यू स्मार्ट टीवी... इलेक्ट्रॉनिक्स रेंज में अपना दायरा बढ़ा रहा Blinkit

Blinkit: रोजमर्रा काम आने वाली चीजों के बाद अब ब्लिंकिट इलेक्ट्रॉनिक रेंज में अपना दायरा बढ़ा रहा है. इसके तहत अब स्मार्टफोन के बाद शाओमी स्मार्ट एलईडी टीवी की डिलीवरी भी कंपनी शुरू करने जा रही है.

Blinkit: क्विक कॉमर्स सेक्टर में ब्लिंकिट अपना दायरा लगातार बढ़ाता ही जा रहा है. स्मार्टफोन के बाद अब ब्लिंकिट शाओमी स्मार्ट एलईडी टीवी की डिलीवरी भी शुरू करने जा रहा है. इस सर्विस की शुरुआत दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु के चुनिंदा इलाकों से की जाएगी. 

शाओमी का स्मार्ट टीवी डिलीवर करेगा ब्लिंकिट

कंपनी के फाउंडर और सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने बुधवार को जानकारी दी कि आगे चलकर इस सर्विस के तहत कई और भी ब्रांड्स के टेलीविजन जोड़े जाएंगे. अपने ऑफिशियल अकाउंट एक्स पर उन्होंने बताया कि ब्लिंकिट अब 43 इंच और 32 इंच के साइज का शाओमी स्मार्ट एलईडी टीवी डिलीवर करेगा. 

कई और भी ब्रांड्स के टीवी किए जाएंगे शामिल

अपने पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा, ''अब आप Blinkit के जरिए मिनटों में टीवी मंगा सकते हैं. हमने हाल ही में दिल्ली एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु के चुनिंदा इलाकों में Xiaomi Smart LED TV (43" और 32") को लॉन्च किया है. इनकी डिलीवरी हमारे लार्ज ऑर्डर डिलीवरी फ्लीट के तहत की जाएगी. टीवी का इंस्टॉलेशन ब्रांड की तरफ से किया जाएगा. जल्द ही और भी कई ब्रांड के टीवी आने वाले हैं.'' 

इलेक्ट्रॉनिक्स रेंज में ब्लिंकिट का बढ़ता दायरा

ब्लिंकिट ने अपनी 10 मिनट डिलीवरी सर्विस का विस्तार दिल्ली एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु के कुछ इलाकों में फोन डिलीवर करने के लिए शाओमी और नोकिया के साथ पार्टनरशिप का ऐलान करने के बाद किया. बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक सेगमेंट में ब्लिंकिट ने अपना दायरा पिछले महीने की शुरुआत में बढ़ाया. कंपनी के सीईओ ने एक्स पर लिखा था, ''अब आप 10 मिनट में लैपटॉप, मॉनिटर, प्रिंटर और भी कई सारी चीजें पा सकते हैं! हम अधिक इस्तेमाल में आने वाले चीजों को कवर करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स रेंज में अपना दायरा बढ़ा रहे हैं और इस कैटेगरी में कई बड़े ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप की है.'' 

ये भी पढ़ें:

सस्ता हुआ खाने-पीने का सामान, 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंची महंगाई; फरवरी में कैसा रहेगा हाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'हिंदुस्तान की सरकार...', आधी रात हिरासत से छूटने के बाद नेहा बोरा का पहला बयान
'हिंदुस्तान की सरकार...', आधी रात हिरासत से छूटने के बाद नेहा बोरा का पहला बयान
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget