एक्सप्लोरर

शेयर बाजार के लिए काला दिनः सेंसेक्स 561 अंक टूटकर 34,195 पर बंद

आज बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 1200 अंकों की गिरावट देखने को मिली और पिछले 14 महीनों में आज की गिरावट इंट्रा डे में सबसे बड़ी गिरावट रही है.

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन काला साबित हुआ. आज बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 1200 अंकों की गिरावट देखने को मिली और पिछले 14 महीनों में आज की गिरावट इंट्रा डे में सबसे बड़ी गिरावट रही है. हालांकि कारोबार खत्म होते होते बाजार की गिरावट सीमित हुई और ये निचले स्तरों से करीब 800 अंक ऊपर उठकर आ गया. फिर भी बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी 1.5-1.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हो पाए हैं. आज बाजार की शुरुआती गिरावट में ही निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये बाजार में डूब गए है.

कैसी रही बाजार की चाल आज का कारोबार खत्म होते होते बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 561.22 अंक यानी 1.61 फीसदी की गिरावट के साथ 34,195.94 पर जाकर बंद हुआ है, वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 168.30 अंक यानी 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ 10,498.25 पर जाकर बंद हुआ है.

आम बजट जो 1 फरवरी को आया था उसके बाद से बाजार लगातार गिर रहा है और आज तो बाजार में 1200 अंकों की गिरावट रही. वहीं बजट के अगले दिन सेंसेक्स में 840 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी.

सेक्टोरियल इंडेक्स आज के कारोबार में सारे सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए जैसे आईटी शेयर 3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए और फार्मा शेयर 2.19 फीसदी नीचे बंद हुए. वहीं पीएसयू बैंक 2.11 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

निफ्टी के शेयरों का हाल आज निफ्टी के 50 में से सिर्फ 5 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है और बाकी 45 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है, चढ़ने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस 3.80 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक 0.7 फीसदी ऊपर बंद हुआ. निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में ल्यूपिन करीब 7 फीसदी, टाटा मोटर्स 5.19 फीसदी, एचसीएल टेल 4.11 फीसदी, टेक महिंद्रा 3.42 फीसदी और टीसीएस 3.33 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5841 टन चीनी निर्यात को सरकार की मंजूरी, अब किस की किस्मत चमकेगी?
5841 टन चीनी निर्यात को सरकार की मंजूरी, अब किस की किस्मत चमकेगी?
हो गया बड़ा ऐलान, 1065 रुपये से शुरू होगी Jio IPO की बोली; आप लगाएंगे दांव?
हो गया बड़ा ऐलान, 1065 रुपये से शुरू होगी Jio IPO की बोली; आप लगाएंगे दांव?
SpiceJet पर बड़ा संकट, बकाया वेतन न मिलने पर पायलटों का उड़ान भरने से इनकार
SpiceJet पर बड़ा संकट, बकाया वेतन न मिलने पर पायलटों का उड़ान भरने से इनकार
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget