एक्सप्लोरर

Bitcoin: बिटकॉइन में धमाकेदार उछाल, 94,000 डॉलर पर जाकर ऑलटाइम हाई का बनाया रिकॉर्ड

Bitcoin All-Time High: दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी के रेट में जैसी अभूतपूर्व तेजी आ रही है वो किसी चमत्कार की वजह से नहीं बल्कि अमेरिका से आ रहे पॉजिटिव संकेतों की वजह से है.

Bitcoin All-Time High: क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में आज धमाकेदार हलचल मची हुई है और इसमें बिटकॉइन अपने ऑलटाइम हाई लेवल पर आ चुकी है. बुधवार 20 नवंबर को बिटकॉइन 94,000 डॉलर प्रति कॉइन पर आ चुकी है. इसके पीछे एक बार फिर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आ रहे संकेत हैं. इसमें बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप की मीडिया कंपनी क्रिप्टो फर्म Bakkt को खरीदने की विचार कर रही है.

बिटकॉइन के रेट पहली बार 94 हजार डॉलर के पार

बिटकॉइन के रेट पहली बार 94 हजार डॉलर के पार चले गए हैं और इसके दम पर क्रिप्टोकरेंसी के कुल बाजार की मार्केट वैल्यू 3 ट्रिलियन डॉलर के ऊपर जा पहुंची है. अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसी के लिए व्यापक कारोबारी संभावनाएं और ट्रंप के एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से भविष्य में मिलने वाला सपोर्ट भी इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है.

ट्रंप की मीडिया कंपनी के क्रिप्टोकरेंसी फर्म खरीदने की खबरें

बीते दिनों खबर आई है के अमेरिका के अगले राष्ट्रपति ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी जल्द ही क्रिप्टो ट्रेडिंग फर्म बैक्ट को खरीदने के लिए चर्चा कर रही है. 20 नवंबर को रॉयटर्स के हवाले से ये खबर आई है कि डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में व्हाइट हाउस की तरफ से क्रिप्टोकरेंसी के लिए पूरे देश में क्रिप्टो फ्रेंडली एडमिनिस्ट्रेशन या यूएस प्रशासन की ओर से सहयोगात्मक रवैया देखने को मिलेगा. 

क्यों आ रही बिटकॉइन के दाम में उछाल

इस खबर के दम पर भी क्रिप्टोकरेंसी के मार्केट और लीडिंग क्रिप्टो बिटकॉइन के लिए अच्छा माहौल बनता नजर आ रहा है. बैक्ट जो मुख्य रूप से न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की मालिक इंटरकॉन्टीनेंटल एक्सचेंज के समर्थन वाली बैक्ट को बिटकॉइन ईटीएफ के क्षेत्र में तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है.  

2024 में दोगुने से भी ज्यादा बढ़े बिटकॉइन के रेट

साल 2024 में अभी तक क्रिप्टोकरेंसी के संसार में नंबर वन बिटकॉइन के रेट में दोगुने से भी ज्यादा उछाल देखा जा चुका है. इसका बीते दिन का ट्रेड 92,104 डॉलर पर था जो कि 20 नवंबर को एशियाई शुरुआती कारोबार में $94,078 यानी 94,078 डॉलर प्रति टोकन पर आ गया है. 

ये भी पढ़ें

Knight Frank: रियल एस्टेट सेक्टर में इस शहर का दिखा जलवा- मुंबई, दिल्ली को पछाड़कर बना नंबर वन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget