एक्सप्लोरर

वीकेंड पर भी छुट्टी लेना नहीं पसंद करते थे बिल गेट्स, फिर इस शख्स ने बदल दी सोच

Bill Gates: एक समय था जब बिल गेट्स वीकेंड पर भी छुट्टी लेना पसंद नहीं करते थे, लेकिन एक शख्स ने उनकी इस सोच को बदलकर रख दिया. जानें आखिर क्या और कैसे हुआ...

Bill Gates: दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और बिलिनेयर बिल गेट्स कंपनी के शुरुआती दिनों में छुट्टियां लेने और वीकेंड में ऑफ लेने पर विश्वास नहीं रखते थे. अपने युवा दिनों में वह केवल काम करना पसंद करते थे. इसका खुलासा खुद बिल गेट्स ने किया है. अमेरिका के नॉर्थ एरिजोना यूनिवर्सिटी में इस बारे में बात करते हुए गेट्स ने कहा कि अपने जवानी के दिनों में मैं छुट्टी लेने में विश्वास नहीं रखता था. मुझे वीकेंड पर भी विश्वास नहीं था और मैं हर वक्त केवल काम करता रहता था.

पार्किंग पर रहती थी नजर

बिल गेट्स ने आगे कहा कि कंपनी की शुरुआती दिनों में वह पार्किंग एरिया पर नजर बनाकर रखते थे. वह यह चेक किया करते थे कि कितने ऐस कर्मचारी हैं जो समय से पहले ऑफिस से निकल जाते हैं. मगर समय के साथ मेरी यह सोच बदलती गई. उम्र बढ़ने और पिता बनने के बाद मुझे यह समझ में आया कि अच्छा काम करने के लिए लंबे कामकाजी घंटे जरूरी नहीं है. उन्होंने लोगों को यह सलाह भी दी कि मेरी तरह आप इस बात को समझने में इतना वक्त न लगाएं.

हर चीज से कुछ सीखें- बिल गेट्स

बिल गेट्स ने छात्रों को संबोधित करते हुए हर परेशानी से कुछ न कुछ सीखने की भी सलाह दी. उन्होंने कहा कि जब आप किसी परेशानी को देखें तो सबसे पहले यह सवाल करें कि इस समस्या का हल किसने सबसे अच्छा ढूंढा है और हम इससे क्या सीख सकते हैं. बिल गेट्स ने कहा कि वह आज भी इस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं.

वॉरेन बफे से सीखा टाइम मैनेजमेंट

बिल गेट्स ने यह भी कहा कि उन्होंने टाइम मैनेजमेंट का गुण दिग्गज निवेशक और बिलेनियर वॉरेन बफे से सीखा है. बिल गेट्स ने कहा कि एक बार वॉरेन बफे ने उन्हें अपना कैलेंडर दिखाया जिसमें कुछ भी नहीं लिखा था. वहीं बिल गेट्स के पास खुद के लिए बिल्कुल भी वक्त नहीं होता था. इसके बाद गेट्स ने छुट्टियों को लेकर अपना नजरिया बदला. 

उन्होंने कहा कि हर वक्त काम करते रहना आपकी काम के प्रति गंभीरता को नहीं प्रदर्शित करता है. इसके साथ ही गेट्स ने छात्रों को धैर्य का भी महत्व समझाया. उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थिति में खुद को शांत रखना बेहद जरूरी है. इससे आप मुश्किल वक्त का भी सामना सही तरीके से कर पाएंगे. 

ये भी पढ़ें-

Vodafone Idea FPO: वोडाफोन आइडिया का आने वाला है FPO, कंपनी ने इतना तय किया प्राइस बैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अक्टूबर से पहले भारत पहुंचेगी चीनी की बड़ी खेप, बढ़ती कीमतों से मिलेगी राहत
15 अक्टूबर से पहले भारत पहुंचेगी चीनी की बड़ी खेप, बढ़ती कीमतों से मिलेगी राहत
प्याज के बढ़ते दाम पर सरकार का बड़ा कदम, बफर स्टॉक से बाजार में उतरेगा सस्ता प्याज
प्याज के बढ़ते दाम पर सरकार का बड़ा कदम, बफर स्टॉक से बाजार में उतरेगा सस्ता प्याज
मुंबई में 941 रुपए, जानें पटना- दिल्ली समेत अपने शहर में एलपीजी गैस सिलेंडर का नया रेट
मुंबई में 941 रुपए, जानें पटना- दिल्ली समेत अपने शहर में एलपीजी गैस सिलेंडर का नया रेट
24 अगस्त के लिए जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में आज 1 लीटर की कीमत
24 अगस्त के लिए जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में आज 1 लीटर की कीमत

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget