एक्सप्लोरर

Byju's-BCCI Case: बायजूस को लगा झटका! सु्प्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के साथ सेटलमेंट करने के NCLAT के आदेश पर लगाई रोक

Supreme Court: एनसीएलएटी ने स्पांसरशिप डील मामले में बायजूस और बीसीसीआई के बीच सेटलमेंट डील को मंजूरी दे दी थी.

Byju's-BCCI Case: वित्तीय संकट से जुझ रही टेक बेस्ड एजुकेशन कंपनी बायजूस (Byju's) को सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court) से तगड़ा झटका लगा है. सर्वोच्च न्यायालय ने एसीएलएटी (NCLAT) के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें बायजूस और क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई (BCCI) के बीच सेटलमेंट करने की इजाजत दे दी गई थी. बायजूस ने बीसीसीआई को 158 करोड़ रुपये बकाये का जो भुगतान किया है सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई से इस रकम को अलग से अकाउंट में डिपॉजिट करने को कहा है. 

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश जारी किया है. सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता (Tushar Mehta) जो बीसीसीआई की पैरवी कर रहे थे उन्होंने नेशनल कंपनी लॉ अपलेट ट्राईब्यूनल के आदेश के खिलाफ अपील का विरोध किया. उन्होंने कहा कि एनसीएलएटी के आदेश पर रोक लगाने से बीसीसीआई का सेटलमेंट खत्म हो जाएगा. मुख्य न्यायाधीश ने 23 अगस्त तक बीसीसीआई से सेटलमेंट अमाउंट को अलग से अकाउंट में जमा कराने को कहा है. मामले में अगली सुनवाई अब 23 अगस्त को होगी. एनसीएलएटी के आदेश के खिलाफ ग्लास ट्रस्ट ने अपील की थी जो लेंडर्स की ट्रस्टी है और जिसने बायजूस को 1.2 बिलियन डॉलर का कर्ज दिया था.   

इससे पहले नेशनल कंपनी लॉ अपलेट ट्राईब्यूनल ने बायजूस के खिलाफ दिवालिया कानून के तहत कार्रवाई करने पर रोक लगा दी थी. बायजूस और बीसीसीआई के बीच हुए समझौते के बाद एनसीएलएटी ने ये रोक लगाई थी. बायजूस और बीसीसीआई के बीच ये समझौता हो गया था कि बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) अपने पर्सनल फंड से बीसीसीआई के बकाये का भुगतान करेंगे. बायजूस पर स्पांसरशिप डील के एवज में बीसीसीआई का ये रकम बकाया था. 

अगस्त महीने के पहले हफ्ते में बायजू रविंद्रन ने भी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उन्हें ये आशंका सता रही थी कि अमेरिकी क्रेडिटर बीसीसीआई डील का विरोध करते हुए कोर्ट जा सकते हैं. बायजू रविंद्रन ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि यदि ग्लास ट्रस्ट कंपनी (GLAS Trust Company) की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई होती है तो पहले उनकी याचिका पर भी सुनवाई की जाए. 

ये भी पढ़ें 

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद माइनिंग-मेटल्स शेयरों में तेज गिरावट, टाटा स्टील, NMDC, हिंदुस्तान जिंक समेत 6% तक गिरे स्टॉक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget