एक्सप्लोरर

लगातार हो रही छंटनी के बीच IT प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलने वाली हैं 8 हजार नौकरियां

Cognizant अपना नया बड़ा कैंपस आंध्र प्रदेश के Kapuluppada IT Hills, विशाखापट्टनम में बनाएगा. यह कैंपस 22 एकड़ में फैला होगा और इसे तीन चरणों में विकसित किया जाएगा.

बीते कुछ महीनों से लगातार आईटी कंपनियों में छंटनी की खबरें आ रही थीं. लेकिन छंटनी की इन खबरों के बीच एक खुशखबरी भी आईटी प्रोफेशनल्स के लिए आई है. दरअसल, Cognizant ने एक बड़ी घोषणा कि है कि कंपनी ने आंध्र प्रदेश में 1500 करोड़ का निवेश कर 8000 नौकरियां पैदा करने का वादा किया है.

कहां बनेगा नया IT हब?

Cognizant अपना नया बड़ा कैंपस आंध्र प्रदेश के Kapuluppada IT Hills, विशाखापट्टनम में बनाएगा. यह कैंपस 22 एकड़ में फैला होगा और इसे तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है और कहा है कि इस निवेश से हमारा लक्ष्य आंध्र प्रदेश को एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी डेस्टिनेशन बनाना है और छोटे शहरों में डिजिटल स्किलिंग को बढ़ावा देना है.

कब से शुरू होंगी नौकरियां?

कंपनी ने बताया कि वह 2026 की शुरुआत से ही काम शुरू कर देगी, फिलहाल एक अस्थायी फैसिलिटी से, जिसमें 800 कर्मचारी काम करेंगे. वहीं, इसका स्थायी कैंपस 2029 की शुरुआत तक Phase-1 में तैयार हो जाएगा.

क्यों आंध्र प्रदेश को चुना Cognizant ने?

Cognizant के CEO एस. रवि कुमार ने कहा कि हम विशाखापट्टनम में विस्तार करके गर्व महसूस कर रहे हैं. यहां की प्रतिभा, मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर और सरकार का सहयोग इस फैसले को सही बनाते हैं. उनका यह भी कहना है कि आंध्र प्रदेश के पास एक मजबूत IT और ITES इकोसिस्टम है, जो कंपनी की ग्रोथ और डिजिटल इनोवेशन में बड़ा योगदान देगा.

भारत है Cognizant की रीढ़

Cognizant के लिए भारत की अहमियत का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कंपनी के कुल 3,36,300 कर्मचारियों में से 70 फीसदी से ज़्यादा कर्मचारी भारत में काम करते हैं. यह नया कैंपस कंपनी की ग्लोबल ट्रांसफॉर्मेशन स्ट्रैटेजी का अहम हिस्सा है. Cognizant का ये निवेश सिर्फ एक IT प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक क्षेत्रीय बदलाव की शुरुआत है. इससे न सिर्फ रोज़गार के नए अवसर बनेंगे, बल्कि विशाखापट्टनम जैसे शहर डिजिटल इंडिया के केंद्र में आ खड़े होंगे. यह कदम देश के डिजिटल भविष्य की ओर एक और मज़बूत कदम है.

ये भी पढ़ें: अनिल अंबानी ने किया एक और कमाल, जानकारी बाहर निकलते ही रॉकेट की रफ्तार से भागे स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज किस रेट में होगी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग? जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट
आज किस रेट में होगी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग? जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट
अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?
अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?
क्या महंगा बिकने लगा है पेट्रोल या जस की तस है कीमत? जानें आज का लेटेस्ट फ्यूल रेट
क्या महंगा बिकने लगा है पेट्रोल या जस की तस है कीमत? जानें आज का लेटेस्ट फ्यूल रेट
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget