एक्सप्लोरर

अंबानी और अडानी को बड़ा झटका! 100 अरब डॉलर के क्लब से हुए बाहर

मुकेश अंबानी की संपत्ति जुलाई 2024 में 120.8 बिलियन डॉलर थी, जो अब घटकर दिसंबर 2024 में लगभग 96.7 बिलियन डॉलर हो गई है. वहीं, गौतम अडानी की संपत्ति $122.3 से घटकर $82.1 बिलियन रह गई.

भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को बड़ा झटका लगा है. इन दोनों ही उद्योगपतियों के लिए साल 2024 आर्थिक चुनौतियों से भरा रहा. ब्लूमबर्ग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अब 100 बिलियन डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं. दोनों की संपत्ति में हाल के महीनों में आई बड़ी गिरावट ने न केवल उन्हें क्लब से बाहर किया है, बल्कि उनके व्यापारिक साम्राज्य के लिए नई चुनौतियां भी खड़ी कर दी हैं.

मुकेश अंबानी की संपत्ति में क्यों आई गिरावट?

मुकेश अंबानी की संपत्ति जुलाई 2024 में 120.8 बिलियन डॉलर थी, जो अब घटकर दिसंबर 2024 में लगभग 96.7 बिलियन डॉलर हो गई है. यह गिरावट मुख्य रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल और एनर्जी डिवीजन्स के कमजोर प्रदर्शन और बढ़ते कर्ज के कारण हुई है. 

आपको बता दें, अंबानी के निवेशकों के बीच कंपनी के व्यापारिक विस्तार को लेकर चिंता बढ़ी है. उनकी संपत्ति का यह स्तर जुलाई में उनके बेटे अनंत अंबानी की शादी के समय के मुकाबले लगभग 24 बिलियन डॉलर कम हो गया है.

गौतम अडानी की स्थिती और गंभीर

गौतम अडानी की संपत्ति में गिरावट के पीछे अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) की जांच और हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट का बड़ा योगदान है. हिंडनबर्ग रिपोर्ट में धोखाधड़ी के आरोपों ने अडानी समूह की छवि को बहुत नुकसान पहुंचाया. जून 2024 में अडानी की संपत्ति $122.3 बिलियन थी, जो अब घटकर नवंबर 2024 में सिर्फ $82.1 बिलियन रह गई. इस गिरावट ने अडानी को ब्लूमबर्ग के “सेंटिबिलियनेयर क्लब” से बाहर कर दिया है.

भारत की टेलीकॉम इंडस्ट्री पर दबाव

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट ने भारत की टेलीकॉम कंपनियों के लिए संभावित खतरे की भी बात की है. अमेरिकी राष्ट्रपति निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप की नीतियां और एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के भारत में प्रवेश से टेलीकॉम सेक्टर में नई चुनौतियां पैदा हो सकती हैं.

दुनिया के सबसे अमीर परिवार

दुनिया के सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट में वॉलमार्ट के वाल्टन परिवार $432.4 बिलियन की संपत्ति के साथ सबसे ऊपर हैं. इस लिस्ट में मुकेश अंबानी आठवें स्थान पर हैं, जबकि अडानी को इस लिस्ट से बाहर रखा गया है.

उठाने होंगे ठोस कदम

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संपत्ति में आई गिरावट भारतीय उद्योग जगत के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है. निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों उद्योगपतियों को अपने व्यापारिक साम्राज्य को स्थिर करने के लिए रणनीतिक कदम उठाने होंगे.

ये भी पढ़ें: Bitcoin Today Price: डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान, बिटकॉइन ने रचा दिया इतिहास, पहली बार 1 लाख डॉलर के पार पहुंची कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Penalty on Builder: फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
ITR Filing: आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
Loan EMI: लोन की ईएमआई न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
लोन की EMI न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
Inflation News: AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget