एक्सप्लोरर

Bharti Hexacom IPO: एयरटेल की कंपनी से खुलेगा खाता, इस दिन आ रहा नए वित्त वर्ष का पहला IPO

Bharti Hexacom IPO: 1 अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्त वर्ष में दनादन आईपीओ आने वाले हैं. इसकी शुरुआत 3 अप्रैल को हो रही है, जब भारती हेक्साकॉम का बड़ा आईपीओ लॉन्च होने वाला है...

Bharti Hexacom IPO: वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत 1 अप्रैल से होने वाली है. भारती एयरटेल की सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम नए वित्त वर्ष का पहला आईपीओ लेकर आ रही है. 3 अप्रैल को खुल रहे इस इश्यू के जरिए कंपनी कुल 4,275 करोड़ रुपये इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है. कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड तय कर दिया है. अगर आप भी वित्त वर्ष 2024-25 के पहले आईपीओ में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इसके सभी डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.

कंपनी ने कितना तय किया प्राइस बैंड?

इस आईपीओ के जरिए कंपनी कुल 7.5 करोड़ के शेयरों की बिक्री करने वाली है. यह शेयर पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल के जरिए बिकने वाले हैं. मौजूदा शेयरधारक टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड इस आईपीओ के जरिए आपनी 15 फीसदी हिस्सेदारी बेचने वाली है. पहले कंपनी अपने 10 करोड़ शेयर की बिक्री का प्लान बना रही थी. आईपीओ के जरिए जुटने वाली रकम शेयरधारकों के पास जाएगी. कंपनी को इसमें कोई भी हिस्सा नहीं मिलेगा. कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 542 रुपये से लेकर 570 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है.

जानिए आईपीओ से जुड़े महत्वपूर्ण डेट्स?

भारती हेक्साकॉम आईपीओ 3 अप्रैल 2024 को खुल रहा है. निवेशक इसमें 5 अप्रैल 2024 तक निवेश कर सकते हैं. वही शेयरों का अलॉटमेंट 8 अप्रैल 2024 को होगा. असफल निवेशकों को रिफंड 10 अप्रैल को मिल जाएगा. सफल सब्सक्राइबर्स को डीमैट खाते में शेयर 10 अप्रैल को मिल जाएंगे. शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 12 अप्रैल को होगी.

रिटेल निवेशक कितना कर सकते है निवेश?

कंपनी ने 26 शेयरों का लॉट साइज तय किया है. ऐसे में खुदरा निवेशक कम से कम 26 शेयरों का एक लॉट यानी 14,820 रुपये निवेश कर सकता है. वहीं अधिकतम 13 लॉट यानी 1,92,660 रुपये तक निवेश कर सकता है. इस आईपीओ में कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 75 फीसदी हिस्सा, रिटेल निवेशकों के लिए 10 फीसदी हिस्सा और हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स के लिए 15 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया है.

क्या है GMP का हाल?

भारती हेक्साकॉम के शेयर खुलने से पहले ग्रे मार्केट पर ट्रेंड करने लगे हैं. investorgain.com के अनुसार, कंपनी के शेयर 37 रुपये यानी 6.49 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. अगर लिस्टिंग के दिन तक यह हाल बना रहता है तो कंपनी के शेयर 607 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

IT Notice: इनकम टैक्स ने स्टूडेंट को भेजा 46 करोड़ का नोटिस, इस कारण मिली डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget