एक्सप्लोरर

भारती एयरटेल ने घोषित किए मार्च तिमाही के नतीजे, दिखाया 5237 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2018-19 में भारती एयरटेल को 409.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था और उस वर्ष राजस्व 80,780.2 करोड़ रुपये था.

नई दिल्लीः टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने वित्त वर्ष 2019-20 की मार्च तिमाही में 5237 करोड़ रुपये का घाटा दिखाया है. कंपनी ने कहा कि उसे यह घाटा पुराने सांविधक बकाये को लेकर व्यय के ऊंचे प्रावधान करने के कारण हुआ है. वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में उसे 107.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था.

कंपनी का रेवेन्यू 23,700 करोड़ रुपये से ज्यादा कंपनी का एकीकृत राजस्व आलोच्य तिमाही के दौरान करीब पंद्रह फीसदी सुधर कर 23,722.7 करोड़ रुपये रहा. यह 2018-19 की समान तिमाही में 20,602.2 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी ने 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही के दौरान 7,004 करोड़ रुपये का अलग से प्रावधान किया. इसमें अधिकांश हिस्सा विधायी बकाये को लेकर है.

मार्च 2020 में खत्म वित्त वर्ष में कंपनी को इसी तरह के बड़ी राशि के प्रावधान के चलते 32,183.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ. वर्ष के दौरान कंपनी का कुल राजस्व 87,539 करोड़ रुपये रहा.

वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी को 409.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था और उस वर्ष राजस्व 80,780.2 करोड़ रुपये था.

एयरटेल बिजनेस की वर्क एट होम पेशकश एयरटेल बिजनेस ने कारोबारों के लिए ‘वर्क@होम’ समाधान पेश किया. कंपनी की यह पेशकश कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से अपने घर से आफिस का काम करने में मदद करेगी.

एयरटेल बिजनेस, भारती एयरटेल की कारोबारों (बी2बी) को सेवाएं देने वाली इकाई है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘वर्क@होम’ सेवा इंटरनेट कनेक्टिविटी के माध्यम से कर्मचारियों को ‘घर पर कार्यालय जैसा अनुभव’ प्रदान करती है. इसके अलावा इसके साथ कंपनी सहयोगी व्यवस्था और साइबर सुरक्षा जैसे समाधान भी जोड़कर दे रही है.

एयरटेल बिजनेस के निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय चितकारा ने कहा, ‘‘ यह अभूतपूर्व समय है और कारोबार कामकाज के नए तरीके अपना रहे हैं. लाखों कर्मचारियों के लिए घर से काम करना अब नई दिनचर्या बन गई है. वर्क@होम कंपनी की ओर से अपने बी2बी ग्राहकों के लिए एक अन्य नवोन्मेषी पेशकश है.’’

उन्होंने कहा कि यह समाधान कारोबारों को उनके कर्मचारियों को सशक्त बनाने में मदद करेगा और उन्हें सबसे अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराएगा ताकि वे अपने कारोबार को सुचारू रुप से चला सकें.

ये भी पढ़ें

बाजार में गिरावट के साथ निवेशकों को भारी चपत लगी, 3.65 लाख करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

SWIGGY करेगी 1100 कर्मचारियों की छंटनी, कारोबार पर बुरे असर के चलते लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
Flight Booking: नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से
शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर सेल

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget