एक्सप्लोरर

SWIGGY करेगी 1100 कर्मचारियों की छंटनी, कारोबार पर बुरे असर के चलते लिया फैसला

SWIGGY ने अपने कर्मचारियों को एक मेल भेजकर इस बात की जानकारी दी है और कहा है कि कोरोना वायरस संकट के कारण उसके कारोबार पर बेहद नकारात्मक असर पड़ा है जिसके चलते ये फैसला लेना पड़ रहा है.

नई दिल्ली: खाने की होम डिलीवरी करने वाली कंपनी स्विगी अगले कुछ दिनों में अपने करीब 1100 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. कंपनी ने कहा कि कोरोना वायरस संकट की वजह से उसके व्यवसाय पर नकारात्मक असर पड़ा है. इसलिए वह देशभर में फैले अपने अलग-अलग दफ्तरों और मुख्य कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या कम करेगी.

कर्मचारियों को भेजा मेल कर्मचारियों को भेजे एक ई-मेल में स्विगी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीहर्ष मजेटी ने कहा, ‘‘आज स्विगी के लिए सबसे दुखद दिन है, क्योंकि हमें कर्मचारियों की दुर्भाग्यपूर्ण छंटनी के दौर से गुजरना है.’’ उन्होंने कहा कि कोविड-19 ने कंपनी को तोड़कर रख दिया है और अभी भी सिर्फ अनिश्चितता बनी हुई है. इस वजह से उसे मजबूरन आगे के लिए कड़े कदम उठाने पड़ रहे हैं. हमें अपनी लागत कम करनी है और आगे की अनिश्चितताओं को देखते हुए किसी भी जोखिम से बचना है.

क्लाउड किचन पर पड़ी मार अगले 18 महीने के दौरान व्यवसाय में उथल-पुथल की आशंका के चलते कंपनी अपने कारोबार का स्तर कम रही है. साथ ही जुड़े हुए अन्य कारोबार बंद कर रही है. कंपनी के इस कदम की सबसे बुरी मार उसके ‘खुद की रसोइयों’ (क्लाउड किचन) पर पड़ी है. क्लाउड किचन ऐसी रसोइयां होती हैं, जहां ऑनलाइन ऑर्डर के आधार पर खाना बनाकर ऑनलाइन माध्यम से ही डिलीवर कर दिया जाता है. इन रसोइयों का खुद का कोई रेस्तरां इत्यादि नहीं होता.

उन्होंने कहा कि चूंकि इस संकट ने हमारे मुख्य व्यवसाय को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम अब भारत में ई-कॉमर्स और होम डिलीवरी में प्रवेश करने के मोड़ पर हैं. यह हमें किराने और अन्य सेवा उत्पादों को जारी रखने के अवसर देता है जिसके बारे में हमें लगता है कि हम आगे भी अच्छा प्रदर्शन जारी रख सकेंगे.

कोरोना वायरस संकट के चलते हो रही हैं छंटनी बता दें कि कोरोना वायरस संकट के कारण कई अलग-अलग सेक्टर्स से ऐसी खबरें आ रही हैं जहां कंपनियां या तो छंटनी कर रही हैं या अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती कर रही हैं.

ये भी पढ़ें

सीनियर सिटीजन्स के लिए कैसी है SBI की स्पेशल FD स्कीम, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aviation News: एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी एयरलाइन शुरू कर सकती है? सरकार ने संसद में बताया
एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी एयरलाइन शुरू कर सकती है? सरकार ने संसद में बताया
कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन
कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन
Polymer Banknotes: प्लास्टिक के 1 अरब नोट बनेंगे, 10 और 20 रुपए की करेंसी के ट्रायल को मंजूरी
प्लास्टिक के 1 अरब नोट बनेंगे, 10 और 20 रुपए की करेंसी के ट्रायल को मंजूरी
Hybrid Home Loan: EMI बढ़ने की टेंशन होगी कम, जानिए क्या है हाईब्रिड होम लोन
Hybrid Home Loan: EMI बढ़ने की टेंशन होगी कम, जानिए क्या है हाईब्रिड होम लोन

वीडियोज

Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget