एक्सप्लोरर

IRCTC News: रेलवे की नई 'भारत गौरव' ट्रेनें आपके सफर को बनाएंगी खास, जानिए क्या हैं इनकी खूबियां

Bharat Gaurav: भारतीय रेलवे इस समय ट्रेनों को लेकर कई तरह के प्रयोग कर रहा है और कई कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में पर्यटन को ट्रेनों के जरिए बढ़ाने के लिए भारत गौरव ट्रेनें चलाई जाएंगी.

Bharat Gaurav Trains: देश में 23 नवंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Aswini Vaishnao) ने रेलवे पर्यटन के लिए ट्रेनों के तीसरा खंड 'भारत गौरव' (Bharat Gaurav) ट्रेन शुरू करने का एलान किया था. रेल मंत्री ने कहा था कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को निजी कंपनियों की मदद से चलाया जाएगा. इसके संचालन का जिम्मा आईआरसीटीसी का रहेगा. 

भारत गौरव ट्रेनों के लिए 190 ट्रेन आवंटित
यात्री, माल ढुलाई खंड के बाद देश की सांस्कृतिक विरासत से परिचय कराने के लिए इस सेगमेंट के लिए रेलवे ने लगभग 190 भारत गौरव ट्रेन आवंटित की हैं. यहां हम आपको इन ट्रेनों की खूबियों के बारे में बता रहे हैं और इनकी खासियत जानकर आप भी इन ट्रेनों में सफर करना चाहेंगे. 

कब से होगी भारत गौरव ट्रेनों की शुरुआत
भारत गौरव ट्रेनों की शुरुआत 21 जून से होने जा रही है और देश की पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को लखनऊ के आलमबाग की वर्कशाप में रेडी किया जा रहा है.

जानिए भारत गौरव ट्रेनों की प्रमुख खासियतें

  1. भारत गौरव ट्रेनों की खास बात ये होगी कि ये लंबी दूरी के सफर के बावजूद आरामदायक होंगी.
  2. भारत गौरव ट्रेनों की डिजाइन बेहद अट्रेक्टिव होगी और कम्फर्ट दिला सकें, इसका खास ख्याल रखा जाएगा. 
  3. खाने पीने के लिए बेहतर डिजाइन वाला स्पेशल कोच अटैच होगा और इसमें अलग-अलग तरह के खानपान उपलब्ध रहेंगे.
  4. भोजन कक्ष में सेंट्रल टेबल के अलावा एंटरटेनमेंट जैसे टीवी की भी व्यवस्था होगी. 
  5. प्रसाधन कक्ष के एक हिस्से में बाथरूम मिलेगाा जिसमें यात्रियों को यात्रा के दौरान नहाने की भी फैसिलिटी मिलेगी. 
  6. भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के लिए 10 से 15 साल पुरानी बोगियों को ही यूज किया जाएगा.
  7. भारत गौरव ट्रेनों की बोगियों के अंदर मधुबनी पेंटिंग्स भी लगाए जाएंगी जो देश की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगी. 
  8. पहली भारत गौरव ट्रेन को आईआरसीटीसी रामायण परिपथ ट्रेन की तरह चलाएगा.
  9. पहली भारत गौरव ट्रेन अयोध्या होते हुए नेपाल के जनकपुर में राम जानकी मंदिर भी जाएगी
  10. पहली भारत गौरव ट्रेन का आईआरसीटीसी रामायण परिपथ का सफर 18 दिनों का होगा.
  11. भारत गौरव के तहत चलाये जाने वाले ट्रेनें पैकेज टूर के तहत चलेगी जिसमें ऑपरेटर पर पर्यटक को होटल में ठहराने से लेकर स्थानीय पर्यटन स्थलों तक ले जाने की जिम्मेदारी होगी. 
  12. भविष्य में भारत गौरव ट्रेन में वंदे भारत, विस्टा डोम, और LHB कोच भी जोड़े जाएंगे.

ये भी पढ़ें

Teacher's Salary: टीचर्स की सैलरी कितनी है और क्या है मानक, जानिए यहां सारी जानकारी

Bajaj Finserv: खुशखबरी ! बजाज फाइनेंस ने बढ़ाईं डिपॉजिट पर ब्याज दरें, जानिए अब कितना मिलेगा FD पर इंटरेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा
Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा
आज करवाचौथ के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
आज करवाचौथ के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
Diwali 2026 Gift: दिवाली पर बॉस ने कर्मचारियों को बांटी Kia Sonet, हरियाणा की कंपनी का कमाल
दिवाली पर बॉस ने कर्मचारियों को बांटी Kia Sonet, हरियाणा की कंपनी का कमाल
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget